Gupt Navratri 2026 First Day: गुप्त नवरात्रि का पर्व तांत्रिक पूजा और सिद्धि की प्राप्ति के लिए खास होता है. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रि के पहले मां काली की पूजा की जाती है. आज नवरात्रि के पहले दिन देवी काली की पूजा विधि, मंत्र और उपायों के बारे में जानते हैं. गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं की आराधना करने से शत्रुओं पर विजय और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
मां काली पूजा विधि (Maa Kali Puja Vidhi)
आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. पूजा स्थान की सफाई कर मां काली की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद मां के समक्ष दीपक, धूप जलाएं. फूल अर्पित करें. मां काली की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक अशांति दूर होती है. आप देवी काली की अराधना करें. मंत्रों का जाप करें. मां काली को गुड़, हलवा, खीर और काले तिल का भोग लगाएं. इसके साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें.
ये भी पढ़ें – Maa Kali Aarti: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन करें मां काली की पूजा, भय और संकट से मिलेगी मुक्ती
मां काली के मंत्र
ॐ श्री कालिकायै नम:
ॐ क्रीं कालिकायै नमः
ॐ क्रीं काली
ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं
मां काली का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों को देवी काली की पूजा के साथ ही इन मंत्रों का जाप करना चाहिए. भक्त साफ स्थान पर बैठकर शांत मन से इन सभी मंत्रों का जाप करें.
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन के उपाय
धनलाभ के लिए – आर्थिक तरक्की और नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए 11 गोमती चक्र और 11 कौड़ियां को आज मां के चरणों में रखें. नौ दिनों बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें.
सुख-समृद्धि के लिए – जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सुख-शांति की प्राप्ति के लिए शाम के घर में कपूर और दो लौंग जलाएं. इसका धुंआ घर में करें. यह उपाय जीवन खुशियों से भर सकता है.
ये भी पढ़ें – Gupt Navratri 2026: कब शुरू होगी गुप्त नवरात्रि? सामान्य नवदुर्गा उत्सव से कितना अलग है ये खास पर्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines