क्या आपकी भी हथेली पर हैं ये रेखाएं, तो सच हो सकता है सरकारी नौकरी पाने का सपना

Sarkari Naukri Lucky Line: भारत के अधिकांश युवाओं का पहला सपना एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने का होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन व्यक्तियों के हाथों में सरकारी नौकरी की रेखाएं होती हैं, वे देर-सबेर इसे पाने में सफल जरूर होते हैं। आइए जानते हैं, हथेली पर ये रेखाएं कहां होती हैं?

government-job-lucky-line

Sarkari Naukri Lucky Line: भारत में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत भी करते हैं, फिर भी हर किसी का यह सपना साकार नहीं होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, आपकी मेहनत के अलावा इसका राज आपकी हथेली में छिपा है। आइए जानते हैं कि हाथ की किन रेखाओं से यह संकेत मिलता है कि आपको सरकारी नौकरी जरूर मिलेगी? लेकिन इन रेखाओं जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए हाथ की मुख्य रेखाएं और मुख्य पर्वत कौन-कौन से हैं?

विज्ञापन

हाथ की मुख्य रेखाएं

हस्त रेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हथेली की मुख्य रेखाओं में जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा शामिल हैं। इन मुख्य रेखाओं में से कुछ रेखाएं हाथ में सरकारी नौकरी पाने का विशेष योग बनाती हैं। इन रेखाओं को आप नीचे दिए गए चित्र से पहचान सकते हैं:

विज्ञापन

हथेली के मुख्य पर्वत

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली के मुख्य पर्वतों में बुध, सूर्य, शनि, गुरु, शुक्र, राहु और चंद्र आदि आते हैं। इन पर्वतों की पहचान आप नीचे दिए गए चित्र में कर सकते हैं:

विज्ञापन

हाथ की रेखाओं में सरकारी नौकरी पाने के योग

सरकारी नौकरी का योग – 1

यदि किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा से निकलती हुई शाखा बृहस्पति पर्वत की ओर जाती है, तो ऐसी रेखा वाला व्यक्ति जीवन की ऊंचाइयों पर जाता है। यदि वह व्यक्ति सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयासरत है, उसे ऐसी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना होती है। इस रेखा योग को आप नीचे के चित्र में देख सकते हैं।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी का योग – 2

यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा से निकली एक सहायक प्रभाव रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है, तो ऐसे व्यक्तियों को सरकारी नौकरी जरूर मिलती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति सरकारी नौकरी में काफी तरक्की भी करते हैं और उच्च पद पर पहुंचते हैं। इस रेखा योग को आप नीचे दिए गए चित्र से समझ सकते हैं।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी का योग – 3

जब किसी व्यक्ति की जीवन रेखा से निकली एक सहायक प्रभाव रेखा बृहस्पति पर्वत की ओर जाती है और वह कटी-फटी न हो, तो व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी करने के योग होते हैं। इसे आप यहां दिए गए चित्र से पहचान सकते हैं।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी का योग – 4

जब भाग्य रेखा से निकलने वाली एक प्रभाव या सहायक रेखा हथेली की सूर्य रेखा को छूती है, तो व्यक्ति को न केवल सरकारी नौकरी मिलती है, बल्कि उनका प्रमोशन भी जल्दी-जल्दी होता है और उन्हें प्रसिद्धि और पैसा का सुख प्राप्त होता है। इस रेखा योग को आप नीचे के चित्र में देख सकते हैं।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी का योग – 5

यदि हथेली की सूर्य रेखा से निकलने वाली कोई शाखा रेखा बृहस्पति पर्वत की ओर जाती है, तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी के साथ उच्च प्रशासनिक पद प्राप्त होता है। हालांकि, यह काफी दुर्लभ योग है। लाखों में से किसी एक व्यक्ति की सूर्य रेखा से निकली शाखा रेखा बृहस्पति पर्वत की ओर जाती है। इसे आप यहां दिए गए चित्र से पहचान सकते हैं।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी का योग – 6

यदि किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा स्वाभाविक रूप से बृहस्पति पर्वत की घूमती हुई दिखाई देती हो या गुरु पर्वत को छू जाती है, तो ऐसे व्यक्ति सरकारी नौकरी पाते हैं। साथ ही गुरु पर्वत पर यदि खड़ी रेखाएं होती हैं, तो व्यक्ति नौकरी में काफी ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। इस रेखा को आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें, हाथ की कुछ प्रमुख रेखाओं और पर्वतों के आपसी संयोग से बने इन योग को हस्तरेखा विज्ञान में सरकारी नौकरी का राजयोग कहते हैं। जिन व्यक्तियों हथेली पर ये 6 राजयोग होते हैं, वे सरकारी नौकरी का सुख देर-सबेर जरूर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ