Govardhan Puja 2025: आज गोवर्धन पूजा के दिन कई बातों का रखें खास ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं?

Govardhan Puja 2025: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन महाराज और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. आपको गोवर्धन पूजा के दिन कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए और गलतियों को करने से बचना चाहिए. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Govardhan Puja 2025

Govardhan Puja 2025: आज 22 अक्टूबर को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है. इस बार एक तिथि बढ़ने की वजह से यह पर्व आज मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा के दिन भक्त घर-आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाते हैं और पूजा करते हैं. आज के दिन गोवर्धन महाराज और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है. आपको गोवर्धन पूजा के दिन कई खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि, आपको गोवर्धन पूजा के दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें?

गोवर्धन पूजा के दिन लाल, पीले और नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. इन रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

घर के मुख्य द्वार पर या आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और पूजा करें.

आज की पूजा में आपको 56 भोग या अन्नकूट का प्रसाद बनाना चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को इसका भोग लगाएं. आपको कढ़ी-चावल, बाजरा, और माखन-मिश्री का भोग भी लगाना चाहिए.

विज्ञापन

गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा करें. गोवर्धन महाराज की और भगवान श्रीकृष्ण की आरती अवश्य करें. आरती के बिना पूजन अधूरा माना जाता है.

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के दिन क्या न करें?

गोवर्धन पूजा के समय आपको काले और नीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. इस रंग के कपड़े पूजा में पहनना शुभ नहीं माना जाता है.

आज के दिन लंबे समय तक घर का मुख्य द्वार और खिड़कियों को बंद नहीं रखना चाहिए. दरवाजे को दिन के समय खोलकर रखें.

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के दिन घर में किसी भी सदस्य को मांस, मदिरा और अन्य तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पाप लगता है.

गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है. आज के दिन आप भूलकर भी पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ