Govardhan Puja Samagari List 2025: गोवर्धन पूजा के लिए यहां देखें जरूरी सामग्री की लिस्ट, इसके बिना अधूरी है पूजा

Govardhan Pooja Samagri List: इस बार अमावस्या दो दिन की होने की वजह से गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है.

govardhan puja

Govardhan Puja Complete Samagri List: गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के अगले दिन कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस बार अमावस्या दो दिन की होने की वजह से गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है. इस दिन भक्त गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा करते हैं. गोवर्धन पूजा के दौरान कई चीजों की जरूरत पड़ती है आपको गोवर्धन पर किन चीजों की पूजा के दौरान जरूरत पड़ेगी चलिए आपको बताते हैं. आप यहां से देख पूजा के लिए सभी सामग्री इकट्ठा कर सकते हैं.

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के लिए जरूरी सामग्री (Govardhan Puja Samagri List)

विज्ञापन
  • गाय का गोबर
  • मिट्टी के दीपक
  • घी या तेल
  • रुई की बत्तियां
  • गंगाजल
  • आम के पत्ते
  • नारियल
  • सुपारी और सिक्के
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • फूल माला
  • रोली, हल्दी और चावल
  • पंचामृत
  • फल
  • सूखे मेवे

इन सभी के अलावा आपको अन्नकूट का प्रसाद बनाने के लिए सब्जियों और मसालों की जरूरत पड़ेगी. गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाना चाहिए.

अन्नकूट के लिए सामग्री

विज्ञापन

आलू, गोभी, गाजर, मटर, बैंगन, कद्दू, मूली और बीन्स के साथ अन्य कई सब्जियां चाहिए होंगी. अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, देसी घी या तेल, हींग, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक आदि चाहिए होगा. इन सभी से अन्नकूट का प्रसाद बनाएं.

गोवर्धन पूजा का महत्व (Govardhan Puja Importance)

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को इंद्र देव का घमंड चूर किया था. एक बार इंद्रदेव ने क्रोधित होकर बहुत बारिश की. लेकिन कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अपनी उंगली पर उठाकर सभी गांववालों को सुरक्षित उसके नीचे सुरक्षित रखा. तभी से इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ