Good Time Signs: जब मनुष्य के दिन अच्छे होते हैं तो वह आराम से अपना जीवन जीता है। वहीं बुरे दिनों में मनुष्य को लगता है की शायद अब उसे इसी तरह जिंदगी गुजारनी होगी। श्री कृष्ण भागवत गीता में कहते हैं कि जब लोगों के अच्छे या बुरे दिन शुरू होने वाले होते हैं तो उसे पहले से ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि अच्छे दिन आने से पहले कैसे संकेत मिलते हैं।
1.झाड़ू का दिखना
हिन्दू शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। जिस व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर बार-बार झाड़ू दिखाई दे रहा है तो समझ जाएं उस पर माता लक्ष्मी की कृपा आने वाली है। शास्त्रों में कहा गया है, जो व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है, यदि उसको बार-बार झाड़ू दिखता है तो इसका अर्थ है वह जल्द ही कर्ज से मुक्त होने वाला है।
2.शंख बजने की आवाज का सुनाई देना
ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को सुबह के समय कुछ दिनों से लगातार शंख की ध्वनि सुनाई दे रही है तो,उसे समझ जाना चाहिए कि उसके अच्छे दिनों की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। ऐसा व्यक्ति यदि आर्थिक या पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहा है तो वह भी दूर हो जाता है।
3.काली चीटियों का घर में दिखाई देना
काली चीटियों का घर में आना शास्त्रों के हिसाब से शुभ माना गया है। यदि किसी को काली चीटियां घर में आती हुई दिखाई देती है तो इसका अर्थ है उसके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। वहीं यदि काली चीटियां घर की दीवार पर दिखाई देती है तो इसका अर्थ है आपको कारोबार या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
4.सपने में मंत्र सुनाई देना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में मंत्रों का सुनाई देना अच्छे दिन आने का संकेत माना जाता है। यदि किसी को सपने में कई दिनों से कोई भी मंत्र सुनाई देता है तो इसका अर्थ है उसे जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलनेवाली है।
5.हाथों में बार–बार खुजली होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुष के दाएं हाथ में और स्त्री के बाएं हाथ में कुछ दिनों से लगातार खुजली हो रही हो तो यह शुभ माना जाता है। हाथ में बार-बार खुजली होना इस बात का संकेत है कि आपका बुरा समय ख़त्म होने वाला है। आने वाले समय में आप आर्थिक समस्याओं से मुक्त होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें-Navratri 2024: ये हैं मां दुर्गा के 3 फेमस मंदिर, नवरात्रि में जरूर करें दर्शन, हर इच्छा होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
13 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
15 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
16 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
17 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
20 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines