Garuda Purana: 18 महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है. गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की बातचीत का उल्लेख मिलता है. गरुड़ पुराण में व्यक्ति की कई ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है जो रिश्ते टूटने का कारण बनती हैं. पति-पत्नी का रिश्ता इन बुरी आदतों के कारण प्रभावित होता है.
पति-पत्नी किसी में भी यह बुरी आदतें होती हैं, तो इसके कारण रिश्ते में दरार पड़ जाती है. सुखी वैवाहिक जीवन और खुशहाल जिंदगी के लिए इन आदतों को दूर करना चाहिए. वरना पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं. आइये इन बुरी आदतों के बारे में जानते हैं. सभी दंपत्ति को इन बुरी आदतों से परहेज करना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कड़वा बोलना
पति-पत्नी दोनों में से कोई भी एक-दूसरे से कड़वा बोलता है. अनादर करता है, तो ऐसा रिश्ता लंबा नहीं चलता है. एक दूसरे के प्रति कठोर और अपशब्दों का इस्तेमाल करने से रिश्ते का विश्वास कम होता है और प्यार नफरत में बदल जाता है.
ये भी पढ़ें – Budh Vakri: 29 जून को वक्री होंगे बुध, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ
अहंकार
किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए बराबरी का होना जरूरी होता है. अगर कोई भी अहंकार में रहता है. खुद को श्रेष्ठ मानता है और दूसरे को नीचा दिखाता है, तो रिश्ता नहीं चलता है.
झूठ बोलना
पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है. रिश्ते में झूठ बोलना इसे कमजोर करता है. पार्टनर से बात-बात पर झूठ बोलना रिश्ते को कमजोर करता है.
ये भी पढ़ें – शिव नगरी काशी में बनेगा भव्य थीम पार्क, आकर्षण का केंद्र होगा 130 फीट ऊंचा शिवलिंग
विश्वासघात
अगर कोई पार्टनर जीवनसाथी को धोखा देकर किसी के साथ संबंध बनाता है, तो रिश्ता टूट जाता है. किसी के साथ अनैतिक संबंध बनाना गलत होता है. इसके कारण पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता टूट जाता है.
परिवार का अनादर
पत्नी का सास-ससुर का अनादर करना या पति के द्वारा पत्नी के रिश्तेदारों को अपमानित करना गलत होता है. अगर कोई भी ऐसी गलती करता है, तो इससे रिश्ते में तनाव बढ़ता है. ऐसा रिश्ता अक्सर टूट जाता है.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar: 11 जून को बुध नक्षत्र गोचर, सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए होगा लाभकारी, करेंगे आर्थिक तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
5 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
8 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
9 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
10 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
11 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines