शिव नगरी काशी में बनेगा भव्य थीम पार्क, आकर्षण का केंद्र होगा 130 फीट ऊंचा शिवलिंग

Varanasi News: शिव नगरी काशी में भव्य थीम पार्क का निर्माण होगा. इस पार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग और भव्य अर्बन पार्क स्थापित किया जाएगा. इस शिव थीम पार्क को लेकर टेंडर जारी हो चुका है.

shiv ji.jpg
1 / 6
varanasi shiva theme park

Shiva Theme Park: वाराणसी काशी में शिव थीम पार्क में आर्ट गैलरी, लेजर शो और कई चीजें होंगी. इस भव्य शिव थीम पार्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यह काशी की पहचान को और अधिक मजबूत करेगा. शिव भक्तों के लिए यहां जाना खास अनुभव बनेगा.

विज्ञापन

काशी में बनेगा सबसे शिव थीम पार्क

काशी में बनेगा सबसे शिव थीम पार्क2 / 6

वाराणसी काशी के भेलूपुर जलकल विभाग की 20 एकड़ जमीन पर शिव थीम पार्क बनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां तेज हैं. इस इस थीम पार्क के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

100 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

100 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण3 / 6

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के मुताबिक, काशी के इस शिव थीम पार्क को 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा. इस पार्क से पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा. इस परियोजना के पूरे होने पर यह काशी का एक आकर्षण बनेगा.

130 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा मुख्य आकर्षण

130 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा मुख्य आकर्षण4 / 6

काशी शिव थीम पार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया जाएगा. यह शिवलिंग इस पार्क का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा. इस शिवलिंग के चारों तरफ पाथ वे और पार्क बनाया जाएगा.

विज्ञापन

म्यूजियम और आर्ट गैलरी

म्यूजियम और आर्ट गैलरी5 / 6

पार्क परिसर में एक बड़ा सिटी पार्क, फूड प्लाजा और ओपन आर्ट गैलरी का निर्माण होगा. इस विशाल शिवलिंग पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा. पार्क में मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा6 / 6

वाराणसी में बन रहा यह थीम पार्क करीब अगले 8-9 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा. इस पार्क के तैयार होने के बाद यहां पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन