Ganesh Chaturthi Bhog: हर साल की तरह विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश इस बार भी हमें खुशियां और सौभाग्य देने हमारे घरों में आ रहे है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, 2026 से शुरू हो रही है यह अनंत चतुर्दशी के दिन तक यानी 25 सितंबर, 2026 तक चलेगी. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस पूजनोत्सव पर भगवान गणपति को प्रसन्न कर घर में सुख, शांति, समृद्धि बढ़ाने और कष्टों को दूर करने के लिए अपनी राशि के अनुसार विशेष भोग लगाना शुभ माना जाता है.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह गणेश चतुर्थी का एक विशेष उपाय भी है, जिससे ग्रह शांत होते हैं और रुपयों-पैसों और धन की आमद तेज होती है. आइए जानते हैं, मेष राशि से मीन राशि तक जातकों को उनकी राशि के अनुसार कौन-सा विशेष भोग लगाना चाहिए और उससे क्या लाभ होते हैं?

---विज्ञापन---

राशि अनुसार बप्पा को लगाएं ये भोग

मेष राशि - गणपति बप्पा को गुड़ से बने लड्डू या केसरयुक्त बूंदी के लड्डू अर्पित करना चाहिए. इससे काम करने की क्षमता में सुधार होता है, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ती है.

वृषभ राशि - आपको मिश्री, मावा का पेड़ा या सफेद मिठाई चढ़ाना चाहिए. भोग के इस उपाय से गणेश जी संकट दूर कर धन की आमद बढ़ाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये 2 राशियां होती हैं महा-खर्चीली, ‘मूड खराब है’ कहकर शॉपिंग में उड़ा सकती है पूरी सैलरी

मिथुन राशि - आपको को भगवान गणेश को हरे मूंग का लड्डू या हरे रंग का फल अर्पित करना चाहिए. इससे गणपति कृपा होती है और बिजनेस-जॉब की दिक्कतें दूर होती है.

---विज्ञापन---

कर्क राशि - आपको गणेश जी को चावल की खीर या खोए की बर्फी अर्पित करनी चाहिए. इससे तनाव दूर होता है, मन शांत रहता है और समृद्धि बढ़ती है.

सिंह राशि - आपको बप्पा को बेसन के लड्डू या मोदक का भोग लगाना चाहिए. इससे आपका मान-सम्मान और धन बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि - इस राशि के जातकों को गणपति को छेना का रसगुल्ला या किशमिश का भोग अर्पित करना चाहिए. इससे मन का सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है.

तुला राशि - इस राशि के लोगो को गणेश भगवान का सबसे प्रिय भोग मोदक या कलाकंद चढ़ाना चाहिए. इससे जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि - आपको गणेश को केसरिया पेड़ा या गुड़-घी की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इससे विचार शुद्ध होते हैं, नेगेटिविटी समाप्त होती है और धन आता है.

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: मंदिर में भगवान की परिक्रमा क्यों करते हैं? जानिए प्रदक्षिणा की परंपरा का धार्मिक महत्व और लाभ

धनु राशि - आपको गणेश जी को केसर से बनी मिठाई या बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए. इससे भाग्य प्रबल होगा, ज्ञान प्राप्त होगा, सम्मान मिलेगा.

मकर राशि - इस राशि के लोगों को गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू या काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. इससे रुक धन आता है, अटके काम शुरू होते हैं.

कुंभ राशि - आपको बप्पा को सूजी का हलवा या नारियल की बर्फी अर्पित करनी चाहिए. इसके भोग लगाने से घर में सुख, शांति, स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है.

मीन राशि - इस राशि के जातकों को बप्पा को केसरयुक्त खीर या पीले रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए. इससे घर का धन भंडार भरा रहता है.

रखें इस बात का ध्यान

आपको बता दें कि गणेश जी राशि के अनुसार चाहे जिस चीज का भोग लगाएं, उन्हें दूर्वा जरूर चढ़ाएं, क्योंकि यह उन्हें सबसे प्रिय है. मान्यता है कि दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करने हर कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही यह भी ध्यान रहे कि हर प्रसाद शुद्ध और सात्विक हो.

यह भी पढ़ें: Indoor Plant Vastu: मनी प्लांट के अलावा ये 5 पौधे घर में बढ़ाते हैं सुख-शांति, सोख लेती है नेगेटिव एनर्जी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.