Gaal Pe Massa: क्या आप जानते हैं कि आपके गाल पर मौजूद वो छोटा सा मस्सा आपके बारे में बहुत कुछ बोलता है? जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद हर निशान, तिल या मस्सा आपके भाग्य और स्वभाव की बात बताता है. खासकर पुरुषों के गालों पर मौजूद मस्सा सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि जीवन के कई राज भी खोलता है. लेकलीं सवाल ये उठता है कि मस्सा के लिए गाल का आखिर कौन-सा साइड ज्यादा लकी है- दायां या बायां? क्या दाहिने गाल का मस्सा आपको मालामाल कर देगा? या, बाएं गाल का मस्सा आपको कलाकार बना देगा? आइए जानते हैं, मर्दों की गाल पर मस्सा होने से जुड़ा सामुद्रिक शास्त्र का राज.
दाहिने गाल का मस्सा
अगर किसी पुरुष के दाहिने गाल पर मस्सा है, तो समझो आपकी किस्मत के ताले खुलने वाले हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे लोग जिंदगी में अपार धन और समृद्धि कमाते हैं. वे स्वभाव से होशियार और समझदार होते हैं. उनका वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल रहता है और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं. दाहिने गाल पर मस्सा होना यश, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का भी संकेत है. ऐसे लोग करियर में ऊंची सफलता हासिल करते हैं और समाज में उनका डंका बजता है. तो अगर आपके दाहिने गाल पर मस्सा है, तो आप लकी हैं. समझ जाओ, आपके लिए कुछ बड़ा होने वाला है.
यह भी पढ़ें: Budh ki Chaal: विश्वकर्मा पूजा के दिन दक्षिण दिशा में मुड़ जाएंगे बुध, भर जाएगी इन 4 राशियों की धन की झोली
बाएं गाल का मस्सा
अब बात करते हैं बाएं गाल के मस्से की. अगर किसी पुरुष के बाएं गाल पर मस्सा है, तो वह स्वभाव से बहुत सौम्य, भावुक और संवेदनशील होता है. ऐसे लोग कला और रचनात्मकता के धनी होते हैं. उनके अंदर एक अलग तरह की कलात्मक टैलेंट होती है. वे दिल के बहुत साफ और अपनों से भरपूर प्यार करने वाले होते हैं. हालांकि, बाएं गाल पर मस्सा होने का मतलब यह भी है कि जीवन में उन्हें थोड़ा ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ता है. लेकिन, सफलता उनके कदम चूमती है, परंतु उसके लिए उन्हें अधिक मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: खर्च करने में सबसे आगे हैं इन 3 राशि के लोग, कमाते हैं बहुत पर टिकता नहीं पैसा
क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाहिना गाल पुरुषों के लिए ज्यादा शुभ माना जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाएं गाल वाले लोग कम भाग्यशाली हैं. बाएं गाल पर मस्सा रचनात्मकता, कला और संवेदनशीलता का प्रतीक है. वहीं दाहिने गाल पर मस्सा धन, यश और नेतृत्व का संकेत है. दोनों ही अपनी जगह खास हैं.
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Date: भादो माह आज से शुरू, कब है जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
9 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
16 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
17 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines