Fridge Shelf Vastu Tips: फ्रिज की किस शेल्फ पर क्या रखना चाहिए और क्या नहीं? जानें वास्तु नियम

Fridge Shelf Vastu Tips: क्या आप भी फ्रिज की शेल्फ पर कभी भी कोई भी सामान रख देते हैं? यदि हां, तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लीजिए. दरअसल, वास्तु शास्त्र में फ्रिज की शेल्फ से जुड़े विभिन्न नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें फॉलो न करना परेशानियों को निमंत्रण देने के समान है. चलिए अब जानते हैं फ्रिज की शेल्फ से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में.

Fridge Shelf

Credit- AI Gemini

Fridge Shelf Vastu Tips: फ्रिज किस दिशा में रखना चाहिए? फ्रिज का रंग क्या होना चाहिए? फ्रिज के ऊपर क्या नहीं रखना चाहिए या फ्रिज के ऊपर कौन से रंग का कपड़ा नहीं बिछाना चाहिए? आदि-आदि. यदि आपने कभी फ्रिज के वास्तु नियमों के बारे में जानने का प्रयास किया है तो इस तरह के सवालों के जवाब जरूर तलाशे होंगे. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि फ्रिज की शेल्फ पर रखी जाने वाली चीजों का भी क्या वास्तु से संबंध है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के अंदर और उसकी शेल्फ पर कुछ चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है, जिससे परिवार के सदस्यों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज की शेल्फ पर किन चीजों को रखना शुभ है और किन्हें रखने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

पहली शेल्फ

फ्रिज की सबसे पहली यानी ऊंची वाली शेल्फ में केवल डेयरी प्रोडक्ट्स रखने चाहिए. दूध, दही, मक्खन, पनीर और घी आदि डेयरी प्रोडक्ट्स को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है, जिन्हें ऊंचाई पर रखने से वास्तु दोष नहीं लगता है. वहीं, जो लोग इस शेल्फ में बासी व मांसाहारी भोजन रखते हैं, उनके घर में नकारात्मक ऊर्जा जल्दी फैलती है.

सबसे नीचे वाली शेल्फ

फ्रिज की सबसे नीचे वाली शेल्फ का संबंध पृथ्वी से है, जहां पर सड़ी हुई सब्जी व फल रखना अशुभ होता है. इससे बुध और राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति खुश नहीं रहता है. वहीं, जो लोग इस शेल्फ में ताजी और हरी सब्जियां रखते हैं, उनके घर में सदा बरकत होती है.

विज्ञापन

बीच वाली शेल्फ

फ्रिज की बीच वाली शेल्फ को संतुलन का प्रतीक माना जाता है, जहां पर बासी भोजन, दालें, मिठाइयां और कोई भी इस्तेमाल की हुई चीज रख सकते हैं. हालांकि, जो लोग इस शेल्फ में भोजन को खुला रखते हैं, उन्हें राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ