Shiva Purana ke Upay: वेद व्यास रचित 18 पुराणों में शिव पुराण का बहुत महात्म्य है। इस पावन ग्रंथ को पढ़ने और सुनने से महादेव शिव की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में शुभता आती है और सौभाग्य-समृद्धि में वृद्धि होती है। पितृ दोष से मनुष्य के जीवन हमेशा धन संकट, स्वास्थ्य समस्याएं, कलह और तनाव बने रहते हैं। आइए जानते हैं, इस पुराण में बताए गए कुछ खास उपाय, जिससे न केवल पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन की सभी बाधाएं और अड़चनें भी दूर होती हैं।
रोग मुक्ति के उपाय
शिव पुराण के के प्रसंग के अनुसार, जिन्हें कोई ऐसा रोग या बीमारी है, जो डॉक्टर भी सही से समझ नहीं पा रहे हैं। बहुत इलाज करवाने के बाद भी यदि वह ठीक नहीं हो रहा है, तो आप शिवलिंग पर सफेद देसी गाय के दूध से बनी देसी घी को गंगाजल में मिलाकर अर्पित करने से हर तरह की, नई या पुरानी, बीमारी दूर होती है।
धन-ऐश्वर्य प्राप्ति के उपाय
यदि आप धन-ऐश्वर्य पाने की चाहत रखते हैं, तो आप हर रोज रात में 11 से 12 बजे के बेच शिवलिंग के सामने 1 दीपक जलाएं। शिव स्तोत्र का पाठ करें। शिव पुराण का यह उपाय धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति में मददगार सिद्ध हो सकता है।
पितृ दोष मुक्ति के उपाय
पितृ दोष से मुक्ति के लिए स्वच्छ और शीतल जल में जौ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। यह उपाय हर रोज करने पितृ दोष दूर हो जाते हैं और इस कारण से जीवन में आयी हुई सभी बाधाएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं।
बाधा शांति के उपाय
यदि आप जीवन की विघ्न-बाधाओं से बहुत परेशान हैं या कोई महत्वपूर्ण काम अटका पड़ा है, तो आपको जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सभी अड़चन जल्द ही दूर हो जाती हैं।
कर्ज मुक्ति के उपाय
यदि आपने बैंक या किसी व्यक्ति से कर्ज लिया है, उसकी EMI नहीं दे पा रहे हैं या कर्ज से पूरी तरह मुक्त होना चाहते हैं, तो आप हर रोज जल में अक्षत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. शिव पुराण के इस उपाय से कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी और धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलेंगे.
ये भी पढ़ें: लाल किताब से तेजपत्ते के तीन अचूक उपाय, दूर होंगे सारे कर्ज, नहीं होगी धन की कमी
ये भी पढ़ें: राहु का असर कम करता है ‘खाली गमले का उपाय’, नहीं होती है अकाल मृत्यु, दूर होते हैं वास्तु दोष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 hr agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
5 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
9 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines