पितृ दोष दूर करते हैं शिव पुराण के 5 उपाय, हल होंगी जीवन की सभी अड़चनें

Shiva Purana ke Upay: भगवान शिव को आशुतोष कहा गया है, जिसका अर्थ है बहुत कम में खुश हो जाने वाले देवता। उनको समर्पित शिव पुराण में बताए गए कुछ खास उपायों से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। यहां शिव पुराण के 5 उपाय बताए गए हैं, जिससे आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

Shiva-Purana-ke-Upay

Shiva Purana ke Upay: वेद व्यास रचित 18 पुराणों में शिव पुराण का बहुत महात्म्य है। इस पावन ग्रंथ को पढ़ने और सुनने से महादेव शिव की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में शुभता आती है और सौभाग्य-समृद्धि में वृद्धि होती है। पितृ दोष से मनुष्य के जीवन हमेशा धन संकट, स्वास्थ्य समस्याएं, कलह और तनाव बने रहते हैं। आइए जानते हैं, इस पुराण में बताए गए कुछ खास उपाय, जिससे न केवल पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन की सभी बाधाएं और अड़चनें भी दूर होती हैं।

विज्ञापन

रोग मुक्ति के उपाय

शिव पुराण के के प्रसंग के अनुसार, जिन्हें कोई ऐसा रोग या बीमारी है, जो डॉक्टर भी सही से समझ नहीं पा रहे हैं। बहुत इलाज करवाने के बाद भी यदि वह ठीक नहीं हो रहा है, तो आप शिवलिंग पर सफेद देसी गाय के दूध से बनी देसी घी को गंगाजल में मिलाकर अर्पित करने से हर तरह की, नई या पुरानी, बीमारी दूर होती है।

विज्ञापन

धन-ऐश्वर्य प्राप्ति के उपाय

यदि आप धन-ऐश्वर्य पाने की चाहत रखते हैं, तो आप हर रोज रात में 11 से 12 बजे के बेच शिवलिंग के सामने 1 दीपक जलाएं। शिव स्तोत्र का पाठ करें। शिव पुराण का यह उपाय धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति में मददगार सिद्ध हो सकता है।

पितृ दोष मुक्ति के उपाय

पितृ दोष से मुक्ति के लिए स्वच्छ और शीतल जल में जौ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। यह उपाय हर रोज करने पितृ दोष दूर हो जाते हैं और इस कारण से जीवन में आयी हुई सभी बाधाएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं।

विज्ञापन

बाधा शांति के उपाय

यदि आप जीवन की विघ्न-बाधाओं से बहुत परेशान हैं या कोई महत्वपूर्ण काम अटका पड़ा है, तो आपको जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सभी अड़चन जल्द ही दूर हो जाती हैं।

कर्ज मुक्ति के उपाय

यदि आपने बैंक या किसी व्यक्ति से कर्ज लिया है, उसकी EMI नहीं दे पा रहे हैं या कर्ज से पूरी तरह मुक्त होना चाहते हैं, तो आप हर रोज जल में अक्षत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. शिव पुराण के इस उपाय से कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी और धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ