जेब में ये 5 चीजें रखने से होती है पैसों की बारिश, पैसे-पैसे के मोहताज भी हो जाते हैं धनवान, आज से ही करें ये उपाय

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे छोटे-छोटे लेकिन प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं, जो जल्द ही धनवान बना देता है। इस शास्त्र के मुताबिक, जेब में कुछ खास चीजें रखने से धन आकर्षित होकर आपकी ओर खींचा चला आता है। आइए जानते हैं, भाग्योदय करने वाली ये चीजें क्या हैं?

Vastu-Shastra

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार जेब गर्म रहेगी या ढीली, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस छोटे से स्टोरेज एरिया हम क्या-क्या रखते हैं? इस शास्त्र के मुताबिक, हम जाने-अनजाने जेब में कई ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिससे जेब खाली हो जाती है। वहीं, वास्तु के अनुसार जेब में कुछ खास वस्तुएं रखने से सौभाग्य और समृद्धि का साथ हमेशा बना रहता है और काम में बरकत होती है। आइए जानते हैं, वास्तु के मुताबिक भाग्योदय करने वाली वे 5 भाग्यशाली वस्तुएं, जिनको जेब में रखने से जल्द ही देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर अपनी कृपा बरसाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं रहती है, जेब हमेशा नोटों से भरा रहता है।

विज्ञापन

भाग्योदय के लिए जेब में रखें ये 5 चीजें

कमल फूल की जड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पवित्र कमल फूल की जड़ जेब में रखने से तन-मन में अच्छी ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो धन को आपकी ओर आकर्षित करने के लिए बाध्य करता है। इसे शुक्रवार के दिन से जेब में रखना चाहिए, क्योंकि यह दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित है।

विज्ञापन

पीपल का पत्ता

वास्तु शास्त्र में पीपल के पेड़ के पत्ते को बहुत शुभ माना गया है। इसे जेब में रखने से जीवन में शुभ और लाभ आपकी ओर खिंचे चले आते हैं, जिससे आप जल्द ही सफल और धनवान बने सकते हैं।

गोमती चक्र

gomtati-chakra

गोमती चक्र के उपाय

विज्ञापन

वास्तु के मुताबिक, केवल गोमती नदी में पाया जाने वाल प्रसिद्ध गोमती चक्र एक नायाब वस्तु है, जिसे जेब में रखने से आपके परिवार में समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां आती हैं।

श्रीयंत्र

वास्तु शास्त्र में श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, जो बहुत प्रभावकारी और लाभकारी माना गया है। जेब में एक छोटा श्रीयंत्र रखने से जीवन और घर में खुशहाली आती है। यह केवल आपको ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी सफलता और खुशी पाने में सहायता करता है।

विज्ञापन

पीले चावल की पुड़िया

जेब में पीले चावल की पुड़िया रखने का सुझाव भी वास्तु शास्त्र में दिया गया है। इससे जेब में नोट टिके रहते हैं। साथ ही, घर में हमेशा भरपूर मात्रा में अन्न और भोजन भरा रहता है इसके अलावा आप जेब में एक चाँदी का सिक्का, छोटा कुबेर यंत्र और देवी लक्ष्मी की तस्वीर भी रख सकते हैं। ये भी आपकी सौभाग्य वृद्धि में सहायक हो सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ