Phalguna Month 2025: फाल्गुन माह में भूल से भी न करें ये काम, होना पड़ सकता है परेशान!

Phalguna Month 2025: फाल्गुन का महीना हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह होता है। साल 2025 में यह 13 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह भगवान श्रीकृष्ण और शिव को समर्पित होता है। इसी कारण इस महीने में कुछ कामों को करने की मनाही होती है।

worship

फाल्गुन माह में क्या न करें?

Phalguna Month 2025: साल 2025 में फाल्गुन का महीना 13 फरवरी से शुरू हो रहा है और यह 14 मार्च 2025 तक रहने वाला है। यह हिंदू पंचांग का अंतिम महीना होता है। इसके बाद चैत्र माह से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी पड़ता है। इसके साथ ही इसी महीने के अंत में होली भी आती है। होली के कारण यह पूरा महीना कलरफुल होता है।

विज्ञापन

यह महीना भगवान श्रीकृष्ण और शिव को समर्पित होता है। इस कारण यह महीना व्रत और भक्ति का माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इन कामों को करने से लाइफ में कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो फाल्गुन के महीने में नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन

फाल्गुन महीने में नहीं करने चाहिए ये काम

  • फाल्गुन के महीने में शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस महीने में अनाज का प्रयोग कम करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए।
  • तिल और गर्म चीजों का यूज बंद कर देना चाहिए।
  • भगवान की मूर्तियों से गर्म कपड़े हटा देने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Phalguna Month 2025: फरवरी में कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह? जानें तिथि और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ