---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sunday Remedies : हर रविवार कर लें ये 5 काम, मिलेगा अकूत धन और मान-सम्मान!

Sunday Remedies : रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है।

---विज्ञापन---

Sunday Remedies : ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं, कहा जाता है कि सूर्य और चंद्रदेव एक ऐसे देवता हैं, जिनका हम डेली दर्शन कर सकते हैं। सूर्य की कृपा व्यक्ति को राजा बना देती है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति व्यक्ति को जीवन में सुख, संपत्ति और यश प्रदान करती है।

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस कारण यह दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम होता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जिनके माध्यम से आप सूर्यदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: दूसरों के घर से कभी न लाएं ये 7 सामान, हो सकता है भारी नुकसान!

रविवार के दिन करें उपाय

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें। इस समय ‘ओम सूर्याय नमः’ और ‘ओम वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने से सूर्य देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं और जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
  • रविवार की शाम घर के मेन गेट के दोनों ओर देसी घी का जलाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है और धन आगमन होने लगता है।
  • रविवार के दिन घर से बाहर चंदन लगाकर निकलें। इसके साथ ही लाल रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए जा रहे होते हैं, उसके पूरे होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  • रविवार के दिन दान को बेहद ही शुभ माना गया है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके काम में किसी भी प्रकार अड़चन नहीं आती है।
  • रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से यश, धन और संपत्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें- Shani Dev Puja: शनिदेव को भूलकर भी न करें प्रणाम, जीवन भर रहेंगे परेशान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 09, 2025 11:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola