हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Padmini Ekadashi 2026: 26 या 27 मई, कब है पद्मिनी एकादशी व्रत? नोट करें सटीक तारीख और पूजा विधि

Padmini Ekadashi 2026: एकादशी का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. अब ज्येष्ठ महीने में पद्मिनी एकादशी आ रही है. ज्येष्ठ महीने में पद्मिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Padmini Ekadashi 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है. हर एकादशी का अलग-अलग महत्व होता है. ज्येष्ठ महीने में अधिकमास है. अधिकमास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पद्मिनी एकादशी कहते हैं. लोगों के बीच पद्मिनी एकादशी की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. चलिए जानते हैं कि, पद्मिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा.

कब है पद्मिनी एकादशी? (Padmini Ekadashi Kab Hai)

ज्येष्ठ महीने में अधिकमास के दौरान शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी है. अधिकमास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 26 मई 2026, दिन मंगलवार को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर होगा. एकादशी तिथि का समापन 27 मई 2026 दिन बुधवार को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई बुधवार को रखा जाएगा. पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 28 मई की सुबह किया जाएगा.

ये भी पढ़ें – Bada Mangal 2026: आज है दूसरा बड़ा मंगल, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय

विज्ञापन

पद्मिनी एकादशी पूजा विधि (Padmini Ekadashi Puja Vidhi)

पद्मिनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए आपको व्रत करना चाहिए. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. आप व्रत का संकल्प करें और गंगाजल से पूजा स्थान की सफाई करें. चौकी स्थापित कर पीला कपड़ा बिछाएं और विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान के समक्ष दीपक और धूप जलाएं. विष्णु भगवान को फल, फूल और तुलसी अर्पित करें. विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें. अगले दिन व्रत का पारण करें.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar: सावधान! मेष राशि में मंगल गोचर से बढ़ी इन 5 राशियों की मुश्किलें, बिगड़ेगा बजट

विज्ञापन

विष्णु भगवान पूजा मंत्र (Lord Vishnu Puja Mantra)

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

ॐ वासुदेवाय विघ्माहे वैधयाराजाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||
ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे अमृता कलसा हस्थाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||

विज्ञापन

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

ये भी पढ़ें – Mahabharat: अत्यंत सुंदर और रूपमति थीं द्रौपदी, जानिए क्या था उनकी सुंदरता का राज?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola