Padmini Ekadashi 2026: आज या कल, कब है पद्मिनी एकादशी? जानिए सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Ekadashi Kab Hai: अधिकमास में शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसे पद्मिनी एकादशी के नाम से जानते हैं. पद्मिनी एकादशी की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइये पद्मिनी एकादशी की सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

Ekadashi Kab Hai

Photo Credit- Social Media

Ekadashi Kab Hai: अधिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं. ज्येष्ठ अधिकमास की पद्मिनी एकादशी कब है इसको लेकर लोगों के बीच दुविधा बनी हुई है. अधिकमास की एकादशी को मलमास एकादशी और पुरुषोत्तम एकादशी भी कहते हैं. यह एकादशी बहुत ही खास होती है. पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. एकादशी का दिन विष्णु जी की पूजा को समर्पित होता है. ऐसे में पुरुषोत्तम मास की एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र दिन है.

विज्ञापन

कब है पद्मिनी एकादशी?

अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 मई की सुबह 5 बजकर 10 मिनट से लेकर 27 मई की सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, दिन बुधवार को रखा जाएगा. इस दिन एकादशी व्रत और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी 28 मई को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 7 बजकर 56 मिनट के बीच कर सकते हैं.

विज्ञापन

पद्मिनी एकादशी शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:03 से 04:44
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:24 से 05:25
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:36 से 03:31
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 07:12 से रात 08:13
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह में 05:25 से 05:56
रवि योग- सुबह में 05:25 से 05:56

विज्ञापन

भगवान विष्णु पूजा मंत्र

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
  • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात

विष्णु भगवान स्तुति

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

विज्ञापन

आप विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा करें और पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करें. आरती कर भगवान विष्णु को फल और मिठाई का भोग लगाएं और पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ