Eid Kab Hai 2026: इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद उल-अजहा यानी बकरीद बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ईद उल-अजहा पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है. इसी वजह से इसे बकरीद कहते हैं. ईद पर मुस्लिम लोग बकरे की कुर्बानी कर अल्लाह के प्रति समर्पण करते हैं. ईद के मौके पर नमाज अदा की जाती है और कुर्बानी कर जरूरतमंदों को दान किया जाता है. भारत में बकरीद कब मनाई जाएगी आइये इसके बारे में जानते हैं.
आज या कल, कब है बकरीद?
बकरीद की तारीख को लेकर 27 या 28 के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ था. हालांकि, अब यह दूर हो गया है. बता दें कि, ईद का त्योहार जुल हिज्जा महीने की 10 तारीख को मनाते हैं. चांद दिखने के अनुसार, अंग्रेजी कैलेंडर में इसकी तारीख हर साल बदलती है. भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब के देशों में ईद मनाने के एक दिन बाद मनाया जाता है. आज सऊदी अरब में ईद मनाई जा रही है, ऐसे में भारत में कल यानी 28 मई को ईद मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें – मटन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शरीर में जाकर बन सकती हैं नुकसान की वजह
बकरीद पर कुर्बानी का महत्व
ईद उल-अजहा पर कुर्बानी दी जाती है. इस दिन मुस्लिम लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं. यह परंपरा हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल से जुड़ी है. एक बार हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे. वह अपने बेटे की कुर्बानी देने वाले थे. अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के समर्पण को देख बेटे की जगह एक जानवर की कुर्बानी स्वीकार की थी.
कैसे मनाए ईद उल-अजहा?
मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही उत्साह के साथ ईद उल-अजहा यानी बकरीद मनाते हैं. इस दिन मुस्लिम लोग मस्जिद या ईदगाह में इकट्ठा होते हैं और ईद की नमाज अदा करते हैं. एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. हजरत इब्राहिम की कुर्बानी को याद करते हुए जानवर की कुर्बानी देते हैं. कुर्बानी के मांस को परिवार, रिश्तेदारों और गरीबों में बांटते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
11 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
12 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
12 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
15 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
17 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
19 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines