मटन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शरीर में जाकर बन सकती हैं नुकसान की वजह

Mutton Weird Combination: बकरा ईद के बाद मटन ही खाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मटन के साथ या बाद में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. वरना हेल्थ को नुकसान हो सकता है.

bad food combination
1 / 6
bad food combination

Mutton Ke Sath Kya Na Khaye: बकरा ईद के बाद मुस्लिम घरों में कई दिनों तक मटन खाया और पकाया जाता है. हालांकि, कुछ लोग नॉर्मल दोनों में मटन खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पर क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे मटन के ऊपर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. वरना सेहत को काफी नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

दूध बिल्कुल ना पिएं

दूध बिल्कुल ना पिएं 2 / 6

मटन खाने के तुरंत बाद दूध, लस्सी, दही या आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए. आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को पाचन के लिए ठीक नहीं माना गया है. इससे पेट भारी होना, गैस बनना और स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसे भी पढ़ें- पेट में कीड़े होने पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन

ठंडी ड्रिंक पीना

ठंडी ड्रिंक पीना 3 / 6

ऐसा अक्सर कई लोग करते हैं, लेकिन कोल्ड ड्रिंक या बर्फ वाली कोई चीज मटन के बाद पीना सही नहीं माना जाती. मटन को पचने में समय लगता है और ठंडी चीजें पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं.

मछली खाना

मछली खाना4 / 6

आपको कभी भी मटन के ऊपर मछली नहीं खानी चाहिए. दोनों चीजों में हाई प्रोटीन होता है, जिन्हें एक साथ या तुरंत बाद खाने से पेट पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. कई लोगों को इससे एलर्जी, बदहजमी और स्किन रिएक्शन भी हो जाता है.

विज्ञापन

मीठी चीजें ना खाएं

मीठी चीजें ना खाएं  5 / 6

मटन खाने के तुरंत बाद मिठाई या ज्यादा शक्कर वाली चीजें खाने से पाचन बिगड़ सकता है. इससे शरीर में सुस्ती, गैस और एसिडिटी महसूस हो सकती है.

फल ना खाएं

फल ना खाएं 6 / 6

आपको मटन के ऊपर बिल्कुल भी फ्रूट नहीं खाने चाहिए. ऐसा इसलिए फल जल्दी पचते हैं जबकि मटन धीरे पचता है. इससे पेट में फर्मेंटेशन शुरू हो सकता है और गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें- Heatwave में खूब खाएं बर्फ जैसा दिखने वाला ये फल, पाचन होगा बेहतर और शरीर रहेगा कूल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन