---विज्ञापन---

Diwali 2024: पांच दिवसीय पर्व दीपावली के पांचों दिन करें ये खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali 2024: दीपावली का पांच दिवसीय पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक मनाया जाता है। यह त्योहार धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है। इस पर्व में पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं जिनके बारे में माना जाता है कि ये पूरे साल धन और समृद्धि लाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?

Diwali 2024: पांच दिवसीय पर्व दीपावली की शुभ शुरुआत आज मंगलवार 29 अक्टूबर, 2024 को धनतेरस के त्योहार से हो चुकी है और यह भाई दूज तक बदस्तूर चलता रहेगा। धन, सौभाग्य, समृद्धि, सुख, शांति, पारिवारिक प्रेम और सामाजिक सौहार्द्र के पांच दिवसीय महापर्व के पांचों दिन का अलग-अलग विशेष महत्व है। वहीं, पूजा-पाठ और आराधना के अलावा भक्त और साधक अपने जीवन और घर-परिवार में बरकत के लिए कुछ खास उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, धन की कमी नही होती है और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। आइए जानते हैं, इन पांचों पर्व की संक्षिप्त विशेषताएं और खास उपाय।

पांच दिवसीय दीपावली के पंच पर्व
क्र.सं. त्योहार तारीख/दिन
1 धनतेरस, यम दीपक 29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार)
2 नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली 30 अक्टूबर, 2024 (बुधवार)
3 दीपावली, लक्ष्मी-गणेश पूजन 31 अक्टूबर, 2024 (बृहस्पतिवार)
4 गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पर्व 01 नवंबर, 2024 (शनिवार)
5 भाई दूज 02 नवंबर, 2024 (रविवार)

धनतेरस

दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने धनतेरस त्योहार को धन त्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन से पांच दिवसीय त्योहारों की श्रृंखला दिवाली की विधिवत शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में इस दिन सोना, चांदी और इससे बने आभूषण, नए बर्तन और नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है और धन की देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। वस्तुतः यह दिन मां लक्ष्मी के आह्वान का दिन है।

---विज्ञापन---

नरक चतुर्दशी

Narak Chaturdashi

यह दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन अभ्यंग स्नान और पूजा करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति पवित्र अकाल मृत्यु और नरक के भय से मुक्ति मिलती है। नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

दीपावली

दीपावली यानी दीपों का पर्व, हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और अज्ञान पर ज्ञान की रोशनी का प्रतीक है। मान्यता है कि जब भगवान राम रावण को पराजित करके अयोध्या लौटे थे, तब से यह पर्व बदस्तूर मनाया जाता आ रहा है। इसलिए यह केवल त्योहार नहीं सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी जिस घर में प्रवेश कर जाती हैं, वहां कई पीढ़ियों तक धन की कमी नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं इन 5 राशियों के व्यक्ति, जिंदगी में कभी न कभी जरूर बनते हैं करोड़पति-अरबपति!

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत को समर्पित है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने की लीला का स्मरण किया जाता है। साथ ही इस दिन अन्नकूट पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के अन्न से बने भोग लगाए जाते हैं।

भाई दूज

Bhai Dooj 2024

---विज्ञापन---

भाई दूज का त्योहार भाई और बहन के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस त्योहार का संबंध यमराज और यमुना नदी से है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को तिलक लगाकर अमरत्व का वरदान दिया था।

पंच पर्व पर करें ये खास उपाय

1. दीपोत्सव पंच पर्व के पांचों दिन सुबह में घर की महिलाओं को घर मुख्य प्रवेश द्वार पर एक लोटा जल डालना चाहिए। जो लोग शहरों में फ्लैट में रहते हैं, उन लोगों लोग सुबह उठते ही मुख्य द्वार पर जल छिड़काव करना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख, संपत्ति और आरोग्य में बढ़ोतरी होती है।

---विज्ञापन---

2. धन तेरस के दिन सिद्ध कुबेर यंत्र की स्थापना अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर करने लाभ होता है और इस दिन विधिवत मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि का पूजन कर मंत्र जाप करने से संपत्ति और स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

3. दीपावली पूजन पर श्री सूक्त का 11 बार पाठ करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ इस दिन सिद्ध लक्ष्मी यंत्र पर चमेली का इत्र लगाने और यंत्र के सम्मुख चमेली के तेल का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2024: भगवान कुबेर को प्रिय हैं इन 3 राशियों के व्यक्ति, इन्हें अमीर होने से नहीं रोक सकता कोई!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2024 07:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola