---विज्ञापन---

Diwali 2024: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं इन 5 राशियों के व्यक्ति, जिंदगी में कभी न कभी जरूर बनते हैं करोड़पति-अरबपति!

Diwali 2024: मां लक्ष्मी का एक नाम 'धनदा' है, जिसका अर्थ है धन देने वाली देवी। धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर मां लक्ष्‍मी की विशेष पूजा और आराधना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की 5 राशियों के व्यक्तियों पर विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Diwali 2024: हिंदू धर्म में, मां लक्ष्मी को पूरे ब्रह्मांड की समृद्धि और धन की स्वामिनी मानी गई हैं। वे धन, वैभव, समृद्धि और सुख-शांति की देवी हैं। कहते हैं, वे जिन पर मेहरबान होती हैं, वह व्यक्ति रातोंरात धन-कुबेर बन जाता है। धन के बिना आम जीवन के कार्य-व्यवहार और व्यापार का चलना असंभव है। इसलिए हर व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि की जरूरत है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी केवल एक देवी ही नहीं हैं, बल्कि वे वैदिक ज्योतिष ग्रहों और राशियों से भी जुड़ी हुई हैं और धन के मामले में दो ग्रहों को विशेष रूप से नियंत्रित करती हैं।

ज्योतिष में मां लक्ष्मी को विशेष तौर पर शुक्र और बृहस्पति ग्रह संबंधित माना गया है, क्योंकि शुक्र ग्रह सुख, वैभव और ऐश्वर्य के कारक हैं, तो बृहस्पति धन और सौभाग्य के नियंत्रक और दाता ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की 5 राशियों के व्यक्तियों पर विशेष कृपा रहती है। कहते हैं, इन व्यक्तियों को अमीर होने से नहीं रोक सकता है और वे जीवन में कभी न कभी करोड़पति-अरबपति जरूर बनते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

मां लक्ष्मी की फेवरेट राशियां

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष की द्वितीय राशि वृषभ है। वृषभ पृथ्वी तत्व से जुड़ी राशि है। इस राशि के लोग धैर्यवान, मेहनती और स्थिर होते हैं। इस राशि के स्वामी स्वामी ग्रह शुक्र हैं, धन-ऐश्वर्य, सौन्दर्य और भोग-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान होती हैं। वे धन संचय करने में माहिर होते हैं। केवल यही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा से इनका धन बढ़ता ही रहता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

राशि चक्र की छठी राशि कन्या है, जो पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में यकीन रखने वाले होते हैं। इस राशि के व्यक्ति हार्ड वर्किंग होने के साथ-साथ विश्वसनीय भी होते हैं। किसी भी काम को बारीकी से करना इनकी विशेष आदत होती है। अपने इन गुणों से ये जीवन में जल्दी सफल भी होते हैं और माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने में सफल होते हैं। अक्सर इन राशि के व्यक्ति धनाढ्य होते और मां लक्ष्मी जीवन में इन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देती हैं।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है, जो वायु तत्व की राशि है। तुला राशि के जातक मेहनती होने के साथ-साथ मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। इस राशि के जातक किसी भी काम को एक व्यवस्था के तहत करना विशेष पसंद करते हैं। इस राशि के स्वामी भी शुक्र है। तुला राशि के व्यक्तियों के ऊपर मां लक्ष्मी के खास कृपा बरसती है। इस राशि के जातक भी देवी मां की कृपा से आलीशान जिंदगी जीते हैं। खूब धन-दौलत कमाते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि है, जो वायु तत्व से संबंधित है। इस राशि के व्यक्ति आत्मनिर्भर, मेहनती, सामाजिक सरोकार रखने वाले और विचारशील होते हैं। इनको अनुशासनपूर्ण जीवन जीना पसंद है। यही कान है कि इनपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। कहते हैं, ये लोग धन की बचत करने में बड़े माहिर होते हैं। इस राशि के व्यक्तियों के पास कितना धन होता है, इसकी थाह लगा पाना मुश्किल होता है।

मीन राशि

मीन राशि चक्र की अंतिम यानी 12वीं राशि है। जल तत्व की इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो धन के कारक ग्रह है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोग दयालु, करुणामय और कलात्मक होते हैं। वे जीवन में न सिर्फ अपना बल्कि और लोगों की भी सुख और शांति चाहते हैं। इनके गुण मां लक्ष्मी को विशेष रूप से भाते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा से ये उन्हें जीवन हर सुख प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी उनकी मेहनत कभी जाया नहीं होने देती हैं और वे जल्द ही सफलता पाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2024 07:10 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola