Dirty Clothes Dream Meaning: हम सभी को कई बार कुछ सपने सुबह उठने के बाद भी दिमाग में घूमते रहते हैं. इससे मन में कई सवाल घुमड़ते रहते हैं कि ये कैसा सपना है, क्यों आया, शुभ है कि अशुभ, आदि-आदि. ऐसा ही एक सपना है खुद को गंदे या मैले कपड़ों में देखना. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है. उसका मतलब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने सपने में आखिर देखा क्या था. आइए जानते हैं, इसका क्या मतलब निकलता है?
खुद को गंदे कपड़ों में देखना
अगर आपने खुद को गंदे कपड़ों में देखा है, तो इसे अलर्ट रहने का संकेत माना जाता है. आपकी इमेज पर असर पड़ सकता है. किसी अपने से निराशा मिल सकती है. पुरानी गलती का पछतावा भी परेशान कर सकता है. ऐसे समय में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.
फटे और मैले कपड़े
अगर कपड़े गंदे होने के साथ फटे भी दिखें, तो खर्च और पैसों के मामलों में सावधानी रखें. कोई जरूरी काम अटक सकता है. किसी प्लान में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न मिले. इसलिए रिस्क लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
गंदे कपड़े धोना
यह सपना राहत देने वाला माना जाता है. इसका मतलब है कि पुरानी टेंशन, विवाद या परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लाइफ में नई शुरुआत के मौके भी मिल सकते हैं. कई मान्यताओं में ऐसे सपने को ज्यादा लोगों से शेयर न करने की सलाह भी दी जाती है.
किसी और को गंदे कपड़ों में देखना
अगर सपने में कोई दूसरा व्यक्ति गंदे कपड़ों में दिखे, तो अपने आसपास के लोगों को थोड़ा ध्यान से परखें. वर्क प्लेस या सोशल सर्कल में कोई आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है. इसलिए बिना सोचे किसी पर भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
कपड़ों का रंग भी बताता है संकेत
काले गंदे कपड़े मुश्किल समय का इशारा माने जाते हैं. लाल गंदे कपड़े बहस या गुस्से की ओर संकेत करते हैं. वहीं, सफेद गंदे कपड़े मान-सम्मान और छवि पर असर पड़ने का संकेत माने जाते हैं.
ऐसा सपना आए तो क्या करें?
सुबह उठकर अपने इष्ट देव का स्मरण करें. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. शांत दिमाग से काम करेंगे, तो कई परेशानियों से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 hr agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
16 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
17 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
17 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
21 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
22 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
1 day agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines