---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dhanteras 2025: आज शनिदेव को समर्पित शनिवार के दिन होगी धनतेरस की पूजा, जानें क्या खरीदें और क्या नहीं?

Dhanteras 2025 What To Buy Or Not: देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि खरीदारी के लिए बेहद शुभ होता है. हालांकि, आज शनिवार का दिन भी है, जो कि शनिदेव को समर्पित है. ऐसे में आज कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी करना शुभ नहीं रहेगा, जिन्हें धनतेरस पर खरीदा जाता है. आइए जानते हैं आज धनतरेस पर क्या खरीदें और क्या नहीं?

---विज्ञापन---

Dhanteras 2025 What To Buy Or Not: आज 18 अक्टूबर 2025 को देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वंतरी जी को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतरेस पर खरीदारी करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में धन, खुशहाली, समृद्धि, वैभव और सकारात्मकता का भी वास होता है. हालांकि, आज शनिवार का दिन भी है, जो कि शनिदेव को समर्पित है. ऐसे में आज कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ नहीं रहेगा, जिन्हें धनतेरस पर खरीदना बेहद शुभ माना गया है.

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खरीदारी शनिवार के दिन यानी आज धनतरेस पर करना शुभ नहीं रहेगा. साथ ही आपको उन चीजों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें आज घर लाने से आपकी किस्मत चमक सकती है.

---विज्ञापन---

धनतेरस पर क्या न खरीदें?

धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ रहता है, लेकिन शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए. इसके अलावा आज तेल, लोहे की वस्तुएं, जूते-चप्पल, झाड़ू, नुकीली चीजें और काले रंग की चीजें न खरीदें. यदि आप इन चीजों को खरीदते हैं तो आपको शनि दोष का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Katha In Hindi: धनतेरस की पूजा में जरूर पढ़ें ये कथा, सालभर धन से भरी रहेगी जेब

---विज्ञापन---

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ रहेगा?

आज धनतेरस पर सोना, चांदी या पीतल से बनी चीजें खरीद सकते हैं. इसके अलावा पंचधातु के पात्र, धनिया, मां लक्ष्मी की प्रतिमा या सिक्के, कुबेर यंत्र, दक्षिणावर्ती शंख, गोमती चक्र, कौड़ियां, दीपक, श्री यंत्र, लक्ष्मी के चरण चिन्ह, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वाहन खरीद सकते हैं.

धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त?

आज धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय दोपहर 12:06 से दोपहर 04:23 तक है. इसके अलावा शाम 05:48 से शाम 07:23 तक और रात 08:57 से रात 10:32 के बीच भी आप खरीदारी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 4 राशिवालों के ऊपर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर और देवी मां लक्ष्मी, बनेगी चंद्र-शुक्र की युति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2025 10:19 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola