---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dhanteras 2024: 29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? जानें सही तिथि और धन प्राप्ति के लिए पूजा विधि

Dhanteras 2024: दिवाली के उत्सव की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर हर साल धूमधाम से धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेषतौर पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है ताकी उनके आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और धन का वास हो। आइए जानते हैं इस साल धनतेरस की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

---विज्ञापन---

Dhanteras 2024: देशभर में हर साल धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ये हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है, जिसे दिवाली की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस शुभ दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि जी की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस खास दिन देवी-देवताओं की आराधना करने से तिजोरी पैसों से भरी रहती है। इसके अलावा घरवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। धनतेरस के दिन धन की देवी और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक पूजा करने से प्रत्येक व्यक्ति को पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।

हालांकि इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर या 30 अक्टूबर, किस दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ आपको देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

2024 में धनतेरस कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर 2024 को की जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:30 मिनट से लेकर रात 08:12 मिनट तक है। बता दें कि धनतेरस की पूजा सुबह की जगह शाम में करना शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: सूर्य समान चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, बुध गोचर से खुले सफलता के द्वार!

---विज्ञापन---

धनतेरस की पूजा विधि

  • धनतेरस के दिन प्रात: काल उठें।
  • किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  • घर आकर मंदिर की साफ-सफाई करें।
  • घर को दीप और फूलों से सजाएं।
  • शामें के समय शुभ मुहूर्त में घर के मंदिर में एक चौकी लगाएं। उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर भगवान गणेश, धन की देवी मां लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वंतरि भगवान की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें।
  • देवी-देवताओं के सामने देसी घी का दीप जलाएं।
  • सभी भगवान का कुमकुम या चंदन से तिलक करें।
  • फल, फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं।
  • अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: 16 दिन में 3 राशियों की किस्मत का सितारा होगा बुलंद! मंगल-शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2024 02:28 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola