Budh Gochar 2024: सूर्य समान चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, बुध गोचर से खुले सफलता के द्वार!

Budh Gochar 2024: त्वचा के कारक ग्रह बुध देव इस समय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद हैं। जहां पर वह एक सप्ताह तक रहेंगे। ऐसे में आने वाले 6 दिनों तक कुछ राशियों के ऊपर बुध देव की कृपा रहेगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनका भाग्य आने वाले कुछ दिनों में सूर्य समान चमक सकता है।

Budh Gochar 2024

बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव...

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह को नवग्रहों में खास स्थान प्रदान है। जो 21 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, लेकिन इस बीच तीन से चार बार नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसका गहरा प्रभाव भी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। त्वचा के कारक ग्रह बुध इस समय सिंह राशि के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर 2024 को बुध गोचर हुआ था। शनिवार को प्रात: काल 06:50 मिनट पर बुध देव ने पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखा था। जहां पर वह 21 सितंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

21 सितंबर 2024 को दोपहर में 03 बजकर 11 मिनट पर बुध देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जब तक बुध देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, तब तक कुछ राशियों का गोल्डन टाइम रहेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके ऊपर 21 सितंबर 2024 तक बुध देव की कृपा रहेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध के गोचर का सकारात्मक असर कर्क राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। लंबे समय से प्रेम जीवन में जो परेशानियां चल रही थी, आखिरकार उनका अंत हो जाएगा। पार्टनर संग रिश्ता गहरा होगा। इसके अलावा धन लाभ की दृष्टि से भी ये समय शुभ दिखाई दे रहा है। कारोबारियों की बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिससे धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। सेहत के लिहाज से भी कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय सही है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

त्वचा के कारक ग्रह बुध का नक्षत्र परिवर्तन सेहत के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा पेट दर्द से भी मुक्ति मिलती दिखाई दे रही है। सेहत के अलावा करियर के लिहाज से भी ये समय इस राशि के लोगों के लिए शुभ है। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ से करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसी के साथ धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं भी कम होंगी।

मकर राशि

बुध देव की विशेष कृपा से मकर राशि के लोगों की इस सप्हात कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ में चल रहे उतार-चढ़ाव से भी मुक्ति मिलेगी। कर्ज के पैसे चुकाने में नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में भी जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक समस्याएं दूर होने के साथ-साथ सेहत भी अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ