Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली की रात करें नारियल का उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन

Choti Diwali 2025: दिवाली पर कई उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. छोटी दिवाली पर नारियल से जुड़े उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. चलिए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं.

Choti Diwali 2025

Choti Diwali 2025: रोशनी का पर्व दिवाली इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. छोटी दिवाली का दिन भी पूजा-अर्चना की दृष्टि से खास होता है. इस दिन कई उपाय करना शुभ माना जाता है. छोटी दिवाली पर नारियल से जुड़े उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. चलिए आपको छोटी दिवाली पर किए जाने वाले नारियल के उपाय के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

छोटी दिवाली पर नारियल से जुड़े उपाय

सुख-समृद्धि के लिए

विज्ञापन

छोटी दिवाली के दिन नारियल खरीदकर लाएं और इसे पवित्र नदी में स्नान कराएं. आप गंगाजल से भी नारियल को शुद्ध कर सकते हैं. इस कार्य को गुप्त तरीके से करें इसके बाद इस नारियल को पूजा स्थल पर रखें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि मिलती है.

विज्ञापन

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इसे दूर करने के लिए लाल या पीले कपड़े में नारियल बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. इस उपाय को करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

विज्ञापन

नारियल का खास उपाय

आप छोटी दिवाली की रात को नारियल का खास उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल को पूजा स्थल पर रखना है और पूजा के दौरान कुमकुम से तिलक कर फूल चढ़ाकर नारियल की पूजा करनी है. इसके बाद मां लक्ष्मी जी से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें. नारियल को पूजा स्थल पर रखा रहने दें और एक दिन बाद इसे तिजोरी में धन रखने के स्थान पर रख दें. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपको कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ