---विज्ञापन---

Chhath Puja 2024 Date: नहाय-खाय से छठ पर्व शुरू, जानें खरना और सूर्य अर्घ्य देने की सही तिथि

Chhath Puja 2024 Date: आस्था, पवित्रता, प्रकृति पूजा और सामाजिक बंधन को मजबूत बनाने वाला महान पर्व छठ प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है, जो 4 दिनों तक चलता है।

Chhath Puja 2024 Date: छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मुख्य रूप से मनाया जाता है। यह सूर्य देवता को समर्पित एक चार दिवसीय पूजा अनुष्ठान है। वास्तविकता तो यह है कि इन क्षेत्रों के लोग आस्था और पवित्रता के इस महान पर्व का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज यानी 5 नवंबर 2024 से छठ पूजा का आरंभ हो गया है। चलिए जानते हैं इससे जुड़े रीति-रिवाज और रस्में जैसे नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य देने की सही तिथि क्या है।

कब मनाया जाता है छठ?

छठ पूजा कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह चार दिनों तक चलता है:

---विज्ञापन---
  • नहाय-खाय: पहले दिन व्रती यानी इस व्रत को रखने वाले स्नान करने के बाद बिना लहसुन-प्याज से बने शुद्ध भोजन को ग्रहण करते हैं। इसमें लौकी की सब्जी और भात होना अनिवार्य है।
  • खरना: दूसरे दिन व्रती निर्जला उपवास करते हैं और शाम को खीर और सोहारी (एक विशेष प्रकार की पूरीनुमा रोटी) बनाकर फल, मिठाइयों के साथ चढ़ाते हैं।
  • संध्या अर्घ्य: तीसरे दिन शाम को नदी या तालाब में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
  • उषा अर्घ्य: चौथे दिन सुबह सूर्योदय के समय फिर से अर्घ्य दिया जाता है और पारण किया जाता है यानी व्रत खोला जाता है।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

कब है छठ पूजा 2024?

छठ पूजा न केवल आस्था, पवित्रता और प्रकृति से जुड़ा का त्योहार है, बल्कि यह महान सामाजिक उत्सव है। यह लोगों को एक साथ लाता है और सामाजिक बंधन को मजबूत करता है। बिहार, यूपी और झारखंड के लोग, चाहे दुनिया में कहीं हों, वे छठ के मौके पर घर जाने के लिए महीनों पहले तैयारी शुरू कर देते हैं। आइए जानते हैं, साल 2024 में छठ पूजा कब है?

---विज्ञापन---
  • नहाय-खाय: 05 नवंबर, 2024 (मंगलवार)
  • खरना: 06 नवंबर, 2024 (बुधवार)
  • संध्या अर्घ्य: 07 नवंबर, 2024 (बृहस्पतिवार)
  • उषा अर्घ्य और पारण: 08 नवंबर, 2024 (शुक्रवार)

छठ पूजा क्यों करते हैं?

सूर्य देवता की आराधना: छठ पूजा में सूर्य देवता की आराधना की जाती है। यह एकमात्र हिन्दू पर्व है, जिसमें डूबते हुए सूर्य को भी नमस्कार किया जाता है और अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि सूर्य जीवनदाता हैं और वे सभी जीवों को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी प्रदान करते हैं।

प्रकृति का सम्मान: छठ पूजा को प्रकृति का उत्सव माना जाता है। इसलिए यह सूर्य, जल और प्रकृतिके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

मनोकामनाओं की पूर्ति: यह दृढ़ विश्वास किया जाता है कि छठ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। लोग अपने परिवार की खुशी, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 23, 2024 09:23 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola