Chaurchan Puja 2026: चौरचन मैथिली भाषा का का शब्द है, जो ‘चौठ चंद्र’ का अपभ्रंश रूप है, जिसका अर्थ है चतुर्थी का चांद। भादो मास के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को यानी जिस दिन गणेश चतुर्थी मनाया जाता है, उसे दिन बिहार के मिथिला और उससे सटे नेपाल के तराई क्षेत्रों में चौरचन पूजा की जाती है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘चौरचन पावैन’ कहा जाता है।
क्या है चौरचन पूजा की तारीख
द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर की सुबह में 7 बजकर 6 मिनट पर हो जाएगी और इस तिथि का समापन 15 सितंबर की सुबह में 7 बजकर 44 मिनट पर हो होगी। चंद्रोदय के अनुसार, चौरचन पावैन 14 सितंबर, 2026 को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Temples of India: भारत के इन मंदिरों में कंकड़-पत्थर अर्पित करने से पूरा होता अपना घर पाने का सपना
चौरचन पर्व की अनोखी मान्यता
शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना निषिद्ध है। कहते हैं, इससे ‘मिथ्या कलंक’ लग जाता है, जिससे भगवान श्रीकृष्ण भी नहीं बच पाए थे। यही कारण है कि इस दिन को ‘कलंक चतुर्थी’ कहते हैं। लेकिन इस दिन मिथिला की परंपरा पूरी तरह उलट है। इस दिन न केवल चंद्रमा का प्रत्यक्ष दर्शन किया जाता है, बल्कि पूजा-अर्चना भी की जाती है।
चौरचन पर चंद्र दर्शन की अनोखी परंपरा
चौरचन पूजा पर सूर्यास्त के बाद और चंद्रमा के अस्त होने के पहले अर्घ्य दिया जाता है और हाथ में फल या पकवान लेकर चंद्रमा की पूजा और दर्शन की जाती है। छठ पर्व की तरह ही मिथिला के इस पर्व को भी समाज और परिवार के लोग मिलकर पूरी श्रद्धा से मनाते हैं।
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सितंबर में किसे मिलेगा धोखा, किससे रहें सावधान? पं. सुरेश पांडेय से जानें राशि के अनुसार उपाय
कब दिखेगा चौरचन का चांद
इस दिन चतुर्थी का चंद्रमा शाम को जल्दी ही अस्त हो जाता है। इसलिए चौरचन पूजा में चंद्र अर्घ्य का समय सूर्यास्त के तुरंत बाद से लेकर चंद्रास्त के बीच का होता है यानी इस दिन देर रात तक प्रतीक्षा नहीं की जाती है। पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर, 2026 को दरभंगा समेत मिथिलांचल के प्रमुख शहरों और पटना में चंद्र अर्घ्य का शुभ समय इस प्रकार है:
- दरभंगा – शाम 05:52 बजे से शाम 07:36 बजे तक
- मधुबनी – शाम 05:52 बजे से शाम 07:36 बजे तक
- सीतामढ़ी – शाम 05:54 बजे से शाम 07:38 बजे तक
- समस्तीपुर – शाम 05:52 बजे से शाम 07:36 बजे तक
- सहरसा – शाम 05:50 बजे से शाम 07:34 बजे तक
- मधेपुरा – शाम 05:49 बजे से शाम 07:33 बजे तक
- पूर्णिया – शाम 05:46 बजे से शाम 07:31 बजे तक
- कटिहार – शाम 05:46 बजे से शाम 07:31 बजे तक
- पटना – शाम 05:55 बजे से रात 07:40 बजे तक
दही और पकवानों का महाप्रसाद
चौरचन पूजा के लिए चतुर्थी तिथि से एक दिन पहले मिट्टी बर्तनों, जिसे मटकुरी या छैछ या छाछ कहते हैं, में दही जमाया जाता है। फिर अगले दिन शाम में मीठी पूरी (खबोनी), मूंग दाल की पूरी (दलपुरी), खीर, पिड़ुकिया, मौसमी फल आदि के साथ चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। फिर परिवार के सभी लोग एक साथ एक ही जगह पर प्रसाद ग्रहण करते हैं। बचे प्रसाद और अवशिष्ट को वहीं पर धरती में सौंप यानी गाड़ देते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
15 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
16 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
22 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines