हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय राजनीति, अर्थशास्त्र और कूटनीति का पितामह कहा जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों में न केवल सफलता के मूलमंत्रों के बारे में बताया है, बल्कि जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान का भी उल्लेख किया है। आज हम आपको ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ में लिखित उन तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पुरुषों से आगे सदा महिलाएं रहती हैं।

विज्ञापन

Chanakya Niti: आज के समय में भी कई लोगों की ऐसी मानसिकता है कि यह देश पुरुष प्रधान देश है। यहां पर महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की बातों को तवज्जो दी जाती है, लेकिन समय के साथ-साथ सब कुछ बदल रहा है। अब आधी आबादी भी हर एक क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं। हालांकि यह बात आचार्य चाणक्य ने आज से कई साल पहले ही बता दी थी। उन्होंने अपने ‘नीति शास्त्र’ में उन तीन चीजों के बारे में बताया है, जिनमें पुरुषों से पहले महिलाओं का नाम आता है। आइए विस्तार से जानते हैं उन्हें तीन चीजों के बारे में।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: समाज में मान-सम्मान पाने के लिए पुरुष गुप्त रखें अपने 5 राज

चालाकी

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा चतुर व चालाक होती हैं। उनकी सोचने और समझने की शक्ति पुरुषों से ज्यादा होती है। आमतौर पर महिलाएं चुनौतियों से नहीं डरती है और डटकर हर एक परिस्थिति का सामना करती हैं।

विज्ञापन

नरम दिल

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिल ज्यादा नरम होता है। वह दिमाग से पहले अपने दिल की बात सुनती हैं। इसी वजह से वह कभी भी अपने परिवार वालों को दुख में नहीं देख सकती हैं। वह हर एक परिस्थिति में अपने घर वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।

बहादुर

आमतौर पर कहा जाता है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष बहादुर होते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना था कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बहादुर होती हैं। वह किसी भी परिस्थिति में जल्दी से घबराती नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें ‘शक्ति’ का नाम भी दिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: सफलता जल्द चाहिए तो 3 दुश्मनों को सदा रखें करीब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola