---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: सफलता जल्द चाहिए तो 3 दुश्मनों को सदा रखें करीब

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि दुश्मनों को हमेशा नकारात्मकता से ही नहीं जोड़ना चाहिए। कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं, जहां आपको अपने दुश्मनों से ही सीखने को मिल सकता है। जो आपकी सफलता में सहायक बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: आज के समय में लोगों को छोटी-छोटी बातों पर बुरा लग जाता है, जिसकी वजह से न चाहते हुए भी दुश्मनी होने लगती है। आमतौर पर कहा जाता है कि लोगों को अपने दुश्मनों से दूर रहना चाहिए, नहीं तो उन्हें नुकसान हो सकता है। लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना था कि अपने ही कुछ दुश्मनों के साथ रहने से आपको जीवन में अपार सफलता मिल सकती है।

आचार्य चाणक्य का नाम देश के सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान, विद्वान और कूटनीतिज्ञ में आता हैं। कहा जाता है उनके पास मनुष्य जीवन की हर एक समस्या का समाधान होता था। चाणक्य ने अपने इसी ज्ञान और अनुभव से चाणक्य नीति शास्त्र की रचना की थी। आज हम आपको आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में लिखित उन 3 दुश्मनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे दोस्ती करने से आपको फायदा हो सकता है। इसके अलावा जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जीवनसाथी का चयन करने से लेकर सफलता हासिल करने तक, अपनाएं चाणक्य की 12 बातें

गलती दिखाने वाले

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को सदा उन दुश्मनों को अपने करीब रखना चाहिए, जो खुलकर उनकी गलती के बारे में उन्हें बताते हैं। इससे हमें ही अपनी गलतियों और कमियों से सीखने को मिलेगा, जिससे भविष्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

---विज्ञापन---

कमजोरी पर मजाक उड़ाने वाले

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को सदा उन दुश्मनों को अपने करीब रखना चाहिए, जो उनकी कमजोरी का मजाक उनके मुंह पर ही उड़ाते हैं। ऐसे लोग आपके पीछे गलत बातें नहीं करते हैं। उस समय बेशक आपको उनकी बातें गलत लगें, लेकिन उनकी बातों से मोटिवेशन लेकर आप जिंदगी में कुछ बड़ा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

बात-बात पर चुनौती देने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा अपने उन दुश्मनों के साथ रहना चाहिए, जो उन्हें बात-बात पर चुनौती देते हैं। इन लोगों के साथ रहकर आपको रोजाना कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: समाज में मान-सम्मान पाने के लिए पुरुष गुप्त रखें अपने 5 राज

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 18, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola