---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: समाज में मान-सम्मान पाने के लिए पुरुष गुप्त रखें अपने 5 राज

Chanakya Niti for Man: आचार्य चाणक्य के अनुसार, पुरुषों के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें उन्हें कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए। नहीं तो समाज में उनका मजाक भी उड़ सकता है। चलिए जानते हैं पुरुषों के उन 5 राज के बारे में, जिन्हें उन्हें गुप्त रखने चाहिए।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti for Man: आचार्य चाणक्य का नाम विश्व के महान विद्वान, बुद्धिमान, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ में आता है। माना जाता है कि उनके पास मनुष्य जीवन से जुड़ी हर एक परेशानी का समाधान होता था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से चाणक्य नीति शास्त्र की रचना की थी, जिसमें उन्होंने हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया है। आज हम आपको चाणक्य नीति शास्त्र में उल्लेख पुरुषों के उन 5 गुप्त राज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भूलकर भी उन्हें किसी को नहीं बताने चाहिए। नहीं तो समाज में उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: सुबह उठते ही रोजाना करें ये 5 चीजें, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

---विज्ञापन---

दुख

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि पुरुषों को अपने दुखों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए। खास से खास दोस्त को भी कभी अपने दुख के बारे में नहीं बताना चाहिए, नहीं तो इससे आपको कभी न कभी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

कमजोरी

चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को कभी भी अपनी कमजोरी के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। खासतौर पर ऑफिस में काम करने वाले साथियों या बॉस को। इससे वो लोग काम के बहाने आपकी कमजोरी का मजाक उड़ा सकते हैं। इससे न चाहते हुए भी कभी-कभार आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

अपमान

हर एक व्यक्ति की जिंदगी में कभी न कभी एक ऐसा पल आता ही है, जब उसे अपमान का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने अपमान के बारे में कभी भी बात नहीं करनी चाहिए। मजाक में भी अपने अपमान की बात किसी को नहीं बतानी चाहिए, नहीं तो इससे आपके मान-सम्मान पर प्रभाव पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

कमाई

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि पुरुषों को अपनी कमाई के बारे में कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए।

संबंध

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि पुरुषों को कभी भी उनके संबंध के बारे में सामाजिक तौर पर बात नहीं करनी चाहिए। खासतौर पर पत्नी और उनकी निजी बातें, लड़ाई या परेशानियों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जीवनसाथी का चयन करने से लेकर सफलता हासिल करने तक, अपनाएं चाणक्य की 12 बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 17, 2024 11:41 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola