Chanakya Niti: भूलकर भी ऐसी पत्नी के साथ न रखें संबंध! जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanaya niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है लेकिन कुछ स्त्रियां ऐसी होती है जो इस पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर देती है। इसलिए ये जरूरी है कि रिश्ते में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और जरूरत पड़े तो, ऐसी महिलाओं से हमेशा ही दूर रहना चाहिए भले ही वो महिला आपकी पत्नी ही क्यों ना हो। जानते हैं कि कैसी महिलाओं को पत्नी होते भी त्याग देना चाहिए।

chanakya niti

Chanakya File Photo

विज्ञापन

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन के हरेक पहलुओं के बारे में बताया है। चाणक्य के इन नीतियों का पालन करके मनुष्य समय रहते किसी भी समस्या को जान भी सकता है और अगर वह समस्या से घिर चुका है तो बाहर भी निकल सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताया है जिसे पुरुष को हमेशा ही दूर रहना चाहिए भले ही वो महिला आपकी पत्नी ही क्यों ना हो। जानते हैं कि कैसी स्त्रियों को पत्नी होते भी त्याग देना चाहिए।

स्वार्थी और लालची

चाणक्य कहते हैं यदि किसी पुरुष की पत्नी स्वार्थी और लालची प्रवृति की है तो ऐसी पत्नी का त्याग करने में ही भलाई है।  पत्नी होते हुए भी ऐसी स्त्री स्वार्थ और लालच के कारण ही पुरुष से प्रेम का दिखावा करती है। ऐसी स्त्री अपना स्वार्थ पूरा होते हुए ही अपने पति को छोड़ देती है। यदि पुरुष यह सब जानते हुए भी उस स्त्री को पत्नी बनाये रखता है तो उसका पतन निश्चित है।

Advertisment

संस्कार रहित स्त्री

चाणक्य बताते हैं कि जो स्त्री कुसंस्कारी हो उसे कभी भी पत्नी का दर्जा नहीं देना चाहिए। कुसंस्कारी स्त्री शादी के बाद भी सूर्योदय से पहले नहीं उठती, जिसकी वजह से पुरुष के घर से सुख-समृद्धि का नाश हो जाता है। इसलिए ऐसी स्त्री से पत्नी होते हुए भी पुरुष को कोई भी सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए।

चरित्रहीन स्त्री

जो स्त्री चरित्रहीन होती है वह शादी के बाद भी कई पुरुषों से सम्बन्ध बनाना चाहती है। ऐसे में अगर पुरुष उसे रोकता है तो वह पुरुष के मृत्यु का कारण भी बन सकती है।  ऐसी स्त्री के चरित्र को जानते ही पुरुष को सचेत हो जाना चाहिए और उसका त्याग कर देना चाहिए।

दुष्ट स्वभाव वाली स्त्री

चाणक्य कहते हैं कि दुष्ट स्वभाव वाली पत्नी हमेशा अपने पति का अपमान करती है। वह बात बात पर ताना देने का काम करती है। ऐसी पत्नी पुरुष को परिवार से दूर कर उसके जीवन को नरक बना देती है।  इसलिए ऐसी पत्नी का जितनी जल्दी हो उसका त्याग कर दें नहीं तो घर के साथ-साथ समाज में भी आपकी कोई इज्जत नहीं रह जाएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ