---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: प्रेम होने के बाद भी पति की इन 3 आदतों से संबंध में आती है दरार!

Chanakya Niti For Marriage Life: रिलेशनशिप में प्यार होना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार व्यक्ति की कुछ गलत आदतों की वजह से प्रेम होने के बाद भी रिश्ते में दरार आ सकती है। चलिए जानते हैं पति की उन तीन गलत आदतों के बारे में, जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूट सकता है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti For Marriage Life: पति-पत्नी के रिश्ते को दुनिया का सबसे खूबसूरत बंधन माना जाता है। पति और पत्नी दोनों ही अगर ईमानदारी से इस रिश्ते को निभाते हैं, तो वह जिंदगी भर खुश रह सकते हैं। लेकिन कई बार दोनों में से किसी एक पार्टनर की गलती या बुरी आदत की वजह से उनका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट सकता है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई पति की उन तीन गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से उनके बीच दूरियां आ सकती हैं। भले ही पति-पत्नी के बीच कितना ही प्यार हो लेकिन उनकी यह गलत आदतें रिश्ते को खराब कर सकती हैं।

गुस्सा

कभी कभार गुस्सा आना आम बात है लेकिन व्यक्ति का स्वभाव ही अगर गुस्सैल हो, तो इससे उनके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि अगर आपका पति बात-बात पर गुस्सा करता है या हर समय आपके ऊपर चिल्लाता है, तो पति-पत्नी के बीच कितना भी प्यार हो पर एक समय के बाद उनके रिश्ते में दरार आ सकती है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पति-पत्नी कभी भी संबंध की इन 5 सीमाओं को न लांघे, आ सकती हैं दूरियां

---विज्ञापन---

बेरोजगार

चाणक्य के अनुसार, कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें हर चीज मुफ्त की चाहिए होती है। वह किसी भी चीज के लिए मेहनत नहीं करते हैं। यहां तक की कुछ लोग अपनी पत्नी के पैसों पर अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देते हैं। लेकिन आपकी इस आदत की वजह से आपका और आपकी पत्नी का संबंध खराब हो सकता है। आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।

लालची

कहा जाता है कि लालची व्यक्ति अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों को भी कई बार मुश्किल में डाल देता है। आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि अगर आपका पति लालची है, तो आपकी इस आदत की वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

चाणक्य नीति शास्त्र में क्या बताया गया है?

आचार्य चाणक्य को भारत का महान रणनीतिकार माना जाता है। कहा जाता है कि उनके पास मानव जीवन से संबंधित हर एक समस्या का समाधान था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से ‘आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र’ का उल्लेख किया था। चाणक्य नीति शास्त्र में नौकरी, संबंध, प्रेम, धन, मान-सम्मान आदि तमाम समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया है।

ये भी पढ़ें- धनवान बना देगा इन तीन जगहों पर किया दान, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jun 04, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola