---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से कभी न करें दोस्ती, कामयाबी पर लग सकता है ब्रेक

Chanakya Niti: जीवन में हर कोई सफलता हासिल करना चाहता है, लेकिन कई बार अपनी ही कुछ गलतियों के कारण व्यक्ति को सफलता मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको उन 3 लोगों के बारे में बताएंगे, जिनसे दोस्ती करने से आपको नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ ज्ञानी माना जाता है। कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य का दिमाग बहुत तेज था। उनके पास हर एक परिस्थिति से निकलने का हाल होता था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू के अच्छे और बुरे दोनों परिणामों के बारे में बताया है।

आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए उन 3 लोगों के बारे में बताएंगे, जिससे कभी भी किसी को दोस्ती नहीं करनी चाहिए। उनसे दोस्ती करने में आपको ही हानि पहुंच सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में

---विज्ञापन---

दिखावटी लोग

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि, व्यक्ति को कभी भी उन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जो दिखावटी होते हैं। आमतौर पर दिखावटी लोग अपने रियल व्यक्तित्व को छुपाकर रखते हैं और सिर्फ सामने वाले इंसान को वो ही दिखाते हैं, जिससे उन्हें फायदा हो।

अगर आपका भी कोई ऐसा दोस्त है, जो केवल पैसों या महंगी-महंगी चीजों का दिखावा करता है, तो हो सकता है कि ऐसे लोगों के साथ रहकर आप जीवन में कुछ बड़ा हासिल न कर पाएं।

---विज्ञापन---

दूसरों को नीचा दिखाते हैं

आचार्य चाणक्य का मानना था कि, व्यक्ति को कभी भी उन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जो जानबूझकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उनके साथ रहने से आपको भी हानि पहुंच सकती है।

ज्यादा गुस्सा करने वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी उन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जिनका स्वभाव गुस्से वाला होता है। आमतौर पर अपने गुस्से की वजह से व्यक्ति जिंदगी में बहुत कुछ खो बैठता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 18, 2024 04:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola