हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: पैसों के मामले में पति-पत्नी भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, चाणक्य नीति से जानें मनी मैनेजमेंट सूत्र

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी की कुछ आर्थिक गलतियां रिश्तों में तनाव और धन हानि का कारण बन सकती हैं. सही मनी मैनेजमेंट से वैवाहिक जीवन में विश्वास और आर्थिक स्थिरता बनी रह सकती है. आइए जानते हैं, चाणक्य नीति के 5 जरूरी मनी मैनेजमेंट सूत्र.

विज्ञापन

Chanakya Niti: शादी के बाद सिर्फ प्यार और भरोसा ही नहीं, बल्कि पैसों को लेकर समझदारी भी रिश्ते को मजबूत बनाती है. कई बार छोटी-छोटी आर्थिक गलतियां पति-पत्नी के बीच तनाव की वजह बन जाती हैं. आचार्य चाणक्य ने धन को केवल संपत्ति नहीं, बल्कि परिवार की स्थिरता का आधार माना है. उनका मानना है कि सही आर्थिक आदतें रिश्ते में विश्वास बनाए रखती हैं. गलत फैसले सुखी जीवन को भी प्रभावित कर सकते हैं. आइए जानते हैं, चाणक्य नीति के अनुसार वे कौन-सी गलतियां हैं, जिनसे हर कपल को बचना चाहिए?

धन का अहंकार

आचार्य चाणक्य के अनुसार धन आने पर घमंड नहीं करना चाहिए. अपनी कमाई और सुख-सुविधाओं का दिखावा भी ठीक नहीं माना गया है. इससे ईर्ष्या और अनावश्यक विवाद बढ़ सकते हैं. पति-पत्नी को आर्थिक मामलों में सादगी और संतुलन बनाए रखना चाहिए. निजी आर्थिक स्थिति को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाने से भी बचें.

फिजूलखर्ची

चाणक्य नीति के अनुसार, बिना योजना के खर्च करना भविष्य की मुश्किलें बढ़ा सकता है. चाणक्य बचत को हर परिवार की आर्थिक ताकत मानते हैं. हर महीने कुछ राशि बचाना जरूरी है. पति-पत्नी को मिलकर बजट बनाना चाहिए. जरूरत और इच्छा के बीच अंतर समझकर ही खर्च करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय

नुकसान को न करें पब्लिक

अगर कारोबार, नौकरी या निवेश में नुकसान हो जाए, तो उसे हर किसी से शेयर करने से बचें. आर्थिक कमजोरी का फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं. बेहतर है कि पति-पत्नी मिलकर समाधान निकालें. म्यूचुअल भरोसा सबसे बड़ी ताकत होता है.

विज्ञापन

तुलना करना

दूसरों की कमाई, घर या लाइफस्टाइल से अपनी तुलना करना सही नहीं है. इससे असंतोष और तनाव बढ़ता है. एक-दूसरे की आय को लेकर ताने देना रिश्ते को कमजोर करता है. चाणक्य संतोष और सम्मान को सुखी जीवन का आधार मानते हैं.

गलत कमाई

अनैतिक तरीके से कमाया गया धन लंबे समय तक सुख नहीं देता. ऐसा पैसा मानसिक तनाव और पारिवारिक अशांति का कारण बन सकता है. ईमानदारी की कमाई ही स्थायी समृद्धि का आधार मानी गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी चमकाती है परिवार की किस्मत, आचार्य चाणक्य ने बताए 5 अनमोल गुण

मनी मैनेजमेंट के 5 सूत्र

पति-पत्नी को मिलकर मनी मैनेजमेंट के इन 5 सूत्रों को अपनाना चाहिए:

विज्ञापन
  • मुश्किल और संकट के समय के लिए बचत को प्राथमिकता दें.
  • आय के एक से अधिक स्रोत बनाने का प्रयास करें.
  • तेज मुनाफे के लालच में गलत जगह निवेश न करें.
  • अपनी कमाई और नुकसान का सार्वजनिक दिखावा न करें.
  • कमाए हुए धन का एक हिस्सा दान में लगाएं.

आज भी प्रासंगिक है चाणक्य की सीख

आचार्य चाणक्य की ये नीतियां सिर्फ 2500 साल पहले नहीं, बल्कि आज के मॉडर्न और डिजिटल जमाने मेंन भी उतनी ही सच हैं. अगर कपल्स इन गलतियों से बचें और मिलकर अपने पैसों का प्रबंधन करें, तो न सिर्फ उनकी जेब भरी रहती है, बल्कि उनका रिलेशन भी हमेशा मजबूत बना रहता है. याद रखें- पैसा आता-जाता रहता है, लेकिन एक-दूसरे का साथ और भरोसा ही असली दौलत है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola