Chanakya Niti For Money: जीवन जीने के लिए जिस तरह अच्छी सेहत, कपड़े और परिवार का होना आवश्यक है। ठीक उसी तरह धन का होना भी जरूरी है। बिना धन के जिंदगी जीना मुश्किल हो जाता है। एक तरफ जहां कुछ लोगों के पास अपार धन-दौलत होती है कि उन्हें समझ नहीं आता कि पैसे कहां-कहां खर्च करें। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास एक दिन जीने के लिए भी पैसे नहीं होते हैं।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह पैसे खर्च करने की जगह भविष्य के लिए उन्हें इकट्ठा करने लगते हैं। हालांकि, ‘आचार्य चाणक्य’ ने बताया है कि पैसों को कभी भी जरूरत से ज्यादा इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों ‘चाणक्य’ ने पैसे को इकट्ठा करने के लिए मना किया है।
आपदर्थे धनं रक्षेद्-इमां कुत आपदः।
कदाचिद् चलिता लक्ष्मीः संचितो अपि विनश्यति।।
‘आचार्य चाणक्य’ इस श्लोक के माध्यम से समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को विपत्ति यानी मुश्किल घड़ी के लिए धन बचाना चाहिए। हर एक मनुष्य को पहले ही अपनी कमाई से कुछ पैसे अलग करके इकट्ठा कर लेने चाहिए। अकस्मात आपके ऊपर कोई विपत्ति आती है, तो उस समय लोगों से मदद मांगने की जगह आप स्वयं की मदद कर सके। इसके अलावा कहां भी जाता है कि धन विपत्ति के समय में मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार होता है। मुश्किल समय में अगर व्यक्ति के पास जमा हुआ धन है, तो वह आसानी से उस समय को भी पार कर लेता है।
लेकिन कभी भी अत्यधिक धन को जमा नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मानता है कि अगर व्यक्ति सच्चे दिल से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, तो उसे जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामन नहीं करना पड़ता है। हालांकि, माता लक्ष्मी बहुत ज्यादा चंचल हैं। जिस घर में धन का अपमान होता है या पैसों की कद्र नहीं होती है। वहां पर कभी भी धन की देवी का वास नहीं होता है। इसके अलावा जो लोग जरूरत से ज्यादा धन को इकट्ठा करते हैं। उनके घर में भी कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। अगर आपको वाकई अपने धन की रक्षा करनी है, तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा दान करें। उस पैसों से लोगों की मदद करें।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन लड़कियों से दूर रहने में ही फायदा, वरना जीवनभर रहेंगे कठपुतली बनकर!
‘चाणक्य शास्त्र’ की रचना क्यों की गई थी?
आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसे कुशल राजनेता आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियों के बारे में न पता हो। ज्यादातर लोग अपनी परेशानीयों का समाधान पाने के लिए योग्य कूटनीतिज्ञ ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ को पढ़ते हैं। आज्ञाकारी शिक्षक चाणक्य ने ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ में दोस्ती, रिश्ते, संबंध, नौकरी, करियर, आदत, सेहत और धन आदि-आदि चीजों से जुड़ी परेशानियों के समाधान के बारे में बहुत ही सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: दोस्त को इन 3 तरीकों से आजमाएं, कभी नहीं खाएंगे धोखा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
20 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
22 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines