हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी को सिर्फ धन नहीं, बल्कि सम्मान, भरोसा और साथ जैसे 5 जरूरी सुख देना भी मजबूत वैवाहिक जीवन की नींव माना गया है. आइए जानते हैं, हर पति को पत्नी को कौन-से 5 जरूरी सुख देने चाहिए?

विज्ञापन

Chanakya Niti: शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और समझदारी का रिश्ता है. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर पति चाहता है कि उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल और मजबूत बना रहे, तो उसे पत्नी की कुछ जरूरी भावनात्मक और व्यवहारिक जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए. ये सिर्फ पैसा या गिफ्ट नहीं, बल्कि रिश्ते की असली नींव हैं. आइए जानते हैं, वे 5 जरूरी सुख कौन-से हैं, जो हर पति को अपनी पत्नी को देने चाहिए?

धन की संतुष्टि

चाणक्य के अनुसार, पत्नी को आर्थिक सुरक्षा का एहसास होना जरूरी है. इसका मतलब बहुत ज्यादा पैसा नहीं, बल्कि इतना भरोसा है कि जरूरत के समय किसी चीज की कमी महसूस न हो. यही भरोसा रिश्ते में तनाव कम करता है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

इज्जत की रक्षा

हर पत्नी चाहती है कि उसका पार्टनर उसका सम्मान करे. परिवार हो या समाज, कभी अपमान न करे. चाणक्य कहते हैं कि सम्मान ही मजबूत रिश्ते की सबसे बड़ी नींव है. इससे भरोसा और अपनापन दोनों बढ़ते हैं.

हर दुख में साथ

मुश्किल समय में साथ देना ही असली पार्टनर की पहचान है. आर्थिक परेशानी हो, बीमारी हो या कोई संकट, पति को पत्नी का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. यही विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय

प्यार भरा माहौल

घर का माहौल प्यार और अपनापन से भरा होना चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या बातचीत बंद कर देना रिश्ते को कमजोर करता है. मीठी बातें और थोड़ा समय भी बड़ा फर्क ला सकते हैं.

विज्ञापन

शारीरिक संतुष्टि (कामसुख)

चाणक्य के अनुसार, सफल वैवाहिक जीवन में शारीरिक संतुष्टि यानी रति या काम-सुख के साथ भावनात्मक जुड़ाव बेहद जरूरी हैं. पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों का सम्मान करना चाहिए. यही अपनापन रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसों के मामले में पति-पत्नी भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, चाणक्य नीति से जानें मनी मैनेजमेंट सूत्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola