हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nightmare Cure: बुरे सपने क्यों आते हैं? जानें ज्योतिषीय कारण और बचाव के रामबाण उपाय

Nightmare Causes And Cure: क्या आपको भी बुरे सपने आते हैं? यदि हां, तो इसके पीछे कुछ ज्योतिषीय कारण हो सकते हैं. हालांकि, कुछ धार्मिक उपायों को अपनाकर बुरे सपनों से छुटकारा पाया भी जा सकता है. चलिए अब जानते हैं बुरे सपने आने के कारण और उनसे छुटकारा पाने के उपायों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Nightmare Causes And Cure: सपने आना एक साधारण घटना है, जिसका अनुभव हर व्यक्ति को जीवन में होता ही है. हालांकि, कई बार बुरे सपने ज्यादा आते हैं, जिसके कारण व्यक्ति को नींद भी अच्छे से नहीं आती है. ऐसे में सेहत भी प्रभावित होती है. हालांकि, कुंडली में कुछ ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण भी बुरे सपने आ सकते हैं, जिन्हें मजबूत करके बुरे सपनों से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए अब जानें बुरे सपने आने के कारण और उनसे बचने के ज्योतिषीय उपायों के बारे में.

बुरे सपने क्यों आते हैं?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली में मन के कारक ग्रह चंद्रमा की कमजोर स्थिति के कारण डरावने सपने आते हैं, जबकि मंगल दोष की वजह से जानलेवा सपने दिखाई देते हैं. वहीं, जिन लोगों के ऊपर ग्रह शनि, राहु या केतु की महादशा व अंतर्दशा चल रही होती है, उन्हें भी सपने अच्छे नहीं आते हैं. इसके अलावा कई बार घर में वास्तु दोष होने से भी व्यक्ति चैन की नींद सो नहीं पाता है और डरावने सपनों का अनुभव करता है.

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

विज्ञापन

बुरे सपनों से बचाव के ज्योतिषीय उपाय

  • जिन लोगों को बुरे सपने आते हैं, वो सोते समय अपने तकिए के नीचे एक इलायची रख सकते हैं. ऐसा करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मन शांत रहेगा. साथ ही बुरे सपने नहीं आएंगे.
  • सोने से पहले हनुमान चालीसा पढ़ने व सुनने से भी बुरे सपने नहीं आते हैं. साथ ही मंगल दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है.
  • जिन लोगों की नींद बार-बार टूटती है या जिन्हें डरावने सपने आते हैं, वो सोते समय अपने पास मोरपंख रख सकते हैं. इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और बुरी शक्तियां पास नहीं आएंगी.
  • बुरे सपने से बचने के लिए आप अपनी सोने की दिशा को भी बदल सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोने से नींद अच्छी आती है और बुरे सपने नहीं आते हैं.

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola