---विज्ञापन---

Religion angle-right

17 मुखी रुद्राक्ष है गुडलक और ‘आइडियल लाइफ पार्टनर’ पाने की चाबी, जानें महत्व और धारण करने की विधि

17 Mukhi Rudraksh: 17 मुखी रुद्राक्ष एक दुर्लभ रुद्राक्ष है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने में बहुत कारगर है। गुडलक और परफेक्ट पार्टनर पाने के लिए इसे बेस्ट रुद्राक्ष बताया जाता है। आइए जानते हैं इस रुद्राक्ष के अन्य फायदे, महत्व और धारण करने के विधि।

---विज्ञापन---

17 Mukhi Rudraksh: भगवान शिव की आखों से निकले आंसू से बने रुद्राक्ष कमाल की चीज है। इसके फायदे अनगिनत हैं, जो इसे पूरी निष्ठा, नियम और श्रद्धा से पहनते हैं, वे और बेहतर बता सकते हैं। रुद्राक्ष एक मुखी से होकर कई-कई मुख वाले होते हैं। यहां बात 17 मुखी रुद्राक्ष की हो रही है, जो एक दुर्लभ किस्म का रुद्राक्ष है। आइए जानते हैं, इस रुद्राक्ष का महत्व, उपयोग और धारण करने की विधि।

17 मुखी रुद्राक्ष का महत्व

17 मुखी रुद्राक्ष पहनने के इतने अधिक फायदे बताए गए हैं कि उन सबको एकसाथ यहां बता पाना मुश्किल है। इसी आप समझ सकते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण हो सकता है, जो केवल इस जीवन से नहीं बल्कि इस जीवन के बाद भी जुड़ा बताया जाता है। इसे सर्वबाधा निवारक रुद्राक्ष माना जाता है, जो इसे पहनने वाले पर अपार शक्ति और दैवीय ऊर्जा की वर्षा करता है। कहते हैं, इस रुद्राक्ष का संबंध शरीर के तीसरे नेत्र चक्र से जुड़ा है, जो तन और मन में आरोग्य और सहजता में वृद्धि करता है। मस्तिष्क को शांत रखकर जीवन में अंतर्दृष्टि देता है।

---विज्ञापन---

गुडलक और धन का दरवाजा

जिन लोगों के जीवन में धन की विकट समस्या है और सौभाग्य रूठ गया है, उनके जीवन में इस रुद्राक्ष को ‘गुडलक’ लाने वाला माना गया है। कहते हैं, इसे धारण करने के 7 दिनों के भीतर शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। धन की आमद होने लगती है। आय के नए-नए स्रोत खुल जाते हैं और इतना धन आता है कि संभालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए 17 मुखी रुद्राक्ष को ‘गुडलक और धन का दरवाजा’ भी कहा गया है।

आइडियल लाइफ पार्टनर पाने की चाबी

17 मुखी रुद्राक्ष की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका संबंध महादेव भगवान शिव के साथ-साथ देवी दुर्गा से भी है, जिसे धारण करने से इन दोनों की कृपा एक साथ मिलती है और जीवन से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है। जिन लोगों को सही रिश्ते के ऑफर नहीं आते हैं या रिश्ता तय होने के बाद भी बात बिगड़ जाती है या मनपसंद लाइफ पार्टनर नहीं मिल पा रहा है, उन्हें 17 मुखी रुद्राक्ष विशेष रूप से पहनने का सुझाव दिया जाता है। कहते हैं, इसे धारण करने के कुछ दिनों के अंदर आइडियल और परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल जाता है। इस रुद्राक्ष को गर्भधारण के लिए भी अच्छा बताया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Rudraksha Rules: रुद्राक्ष पहनने से पहले ध्यान में रखें 5 बातें

17 मुखी रुद्राक्ष धारण करने का तरीका

इस रुद्राक्ष को सोमवार या शुक्रवार को पहनने की सलाह दी जाती है। गुडलक यानी सौभाग्य के लिए सोमवार को और परफेक्ट पार्टनर की चाहत पूरी करने के लिए शुक्रवार को पहना जाता है। पहनने से पहले इसे गंगाजल में धो लेना चाहिए और फिर सुबह में भगवान शिव और देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हुए धारण करना चाहिए। बता दें, इस रुद्राक्ष को धारण करने के बाद सख्ती से रुद्राक्ष धारण करने के नियमों को पालन करना अनिवार्य है। विशेष रूप से मांसाहार और अनैतिक कामों से दूर रहना सबसे बड़ी शर्त है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Dahi Cheeni Upay: शुभ काम से पहले दही-चीनी खाना क्यों जरूरी? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक कारण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2024 05:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola