---विज्ञापन---

Religion angle-right

शादी के दिन घर में सांप निकलने से मिलता है क्या संकेत? जानें इससे जुड़ी धार्मिक और लोक मान्यताएं

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष 61 साल की उम्र में रिंकू मजूमदार के साथ शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन ऐन शादी के दिन उनके घर में एक भयानक सांप निकल आया, जिसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं, शादी के दिन घर में सांप निकलने से क्या संकेत मिलता है?

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 61 वर्षीय दिलीप घोष की 50 साल की रिंकू मजूमदार से शादी राज्य की एक बहुचर्चित घटना है। भाजपा नेता घोष के शादी वाले घर में सुबह से ही करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा हुआ था कि इसी बीच घर में एक भयानक सांप निकल आया। कई लोगों के अनुसार, शादी में सांप का निकलना निश्चित रूप से एक सकारात्मक संकेत है, तो कई लोग इससे सहमत नहीं है। इन लोगों लोग दावा करते हैं कि शादी में सांप देखना आम तौर पर अशुभ होता है। लेकिन, भारतीय परंपरा और कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह जरूरी नहीं कि सांप का आना हमेशा बुरा ही हो। दरअसल, सांपों को हिंदू धर्म में पवित्र और रहस्यमयी जीव माना गया है।

शादी में सांप निकलना क्या दर्शाता है?

शादी का दिन हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है। इस दिन को लेकर न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि पूरा परिवार और रिश्तेदार भी कई तरह की तैयारियों और भावनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर शादी वाले घर में अचानक कोई सांप निकल आए, तो यह स्वाभाविक है कि लोग चौंक जाते हैं और तरह-तरह के विचार मन में आने लगते हैं। आइए जानते हैं, शादी में सांप निकलना क्या दर्शाता है, क्या संकेत मिलता है और इससे जुड़ी धार्मिक और लोक मान्यताएं क्या हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

प्रेम और काम शक्ति का प्रतीक

शादी के दिन घर में सांप का आना कुछ विद्वानों और ज्योतिषियों के अनुसार सकारात्मक संकेत होता है। सांप को कामदेव और प्रेम की ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि नवविवाहित जोड़े के बीच प्रेम, आकर्षण और गहराई बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

संतान सुख का इशारा

कुछ लोक मान्यताओं में ऐसा भी कहा जाता है कि शादी के दिन सांप का दिखाई देना संतान सुख का प्रतीक होता है। खासकर जब यह बिना किसी हानि के निकल जाए, तो इसे घर में नए मेहमान यानी बच्चे के आगमन का संकेत भी माना जाता है।

दमित इच्छाओं का प्रतीक

भारतीय सांस्कृतिक मान्यताओं में सांप को मन की दमित इच्छाओं से भी जोड़ा गया है। शादी जैसे बड़े निर्णय के समय, जब दो जिंदगियां एक हो रही होती हैं, तो यह भी माना जाता है कि सांप का दिखना किसी अंदरुनी भावना या अनकही बात को उजागर करने का संकेत हो सकता है।

---विज्ञापन---

नाग देवता की कृपा

हिंदू धर्म में नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व है। यदि शादी वाले दिन सांप दिखाई दे तो इसे नाग देवता की उपस्थिति या आशीर्वाद भी माना जाता है। कई जगहों पर लोग इसे ईश्वर की ओर से दिया गया संरक्षण मानते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2025 06:01 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola