Astro Tips: भूत-प्रेत से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें क्या कहता है धार्मिक शास्त्र

Astro Tips: धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुछ उपाय अपनाकर व्यक्ति भूत-प्रेत, नेगेटिव एनर्जी, बुरी नजर और ऊपरी बाधाओं से बच सकता है। चलिए जानते हैं भूत-प्रेत से बचने के 5 अचूक उपायों के बारे में।

bhoot bhagane ke upay

Astro Tips: हिंदू धर्म के लोगों के बीच भूत-प्रेत और नेगेटिव एनर्जी को लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि अपनी समस्याओं और बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग जादू-टोना का सहारा लेते हैं। आपने भी कभी न कभी सड़क व चौराहे पर ऊपरी बाधाओं से ग्रस्त लोगों के ऊपर से उतारी गई चीजों को पड़े देखा होगा। माना जाता है कि अगर इन चीजों पर गलती से किसी व्यक्ति का पैर पड़ जाता है, तो इससे उनके ऊपर भूत-प्रेत का साया आ जाता है।

विज्ञापन

धार्मिक शास्त्र के अलावा बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भी मानना है कि कुछ सावधानियां अपनाकर आप भूत-प्रेत से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से बचने के उपायों के बारे में।

विज्ञापन

दूध

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया गया है कि अगर आपको भूत-प्रेत से बचना है, तो इसके लिए रात में दूध, खीर या कोई भी सफेद चीज खाकर घर से न निकलें। कहा जाता है कि जो लोग रात्रि में सफेद चीज खाकर सुनसान जगह पर जाते हैं, उन पर भूत-प्रेत जल्दी चढ़ते हैं।

विज्ञापन

पेड़

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल, इमली और बरगद के पेड़ पर बुरी व नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए रात के समय इन वृक्ष के नीचे से गलती भी न निकले और न ही उनके आस पास थूकें।

सपने

अगर आपको डरावने सपने आते हैं या हर समय डर लगता है, तो ऐसे में अपने साथ एक फिटकरी रखें। माना जाता है कि अगर आप अपने साथ फिटकरी रखते हैं, तो इससे डर नहीं लगता है। इसके अलावा भूत-प्रेत का साया भी दूर रहता है।

विज्ञापन

इत्र

कहा जाता है कि रात में कभी भी इत्र लगाकर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इससे भूत-प्रेत का साया आप पर चढ़ सकता है। इसके अलावा रात 10 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे के बीच इत्र लगाकर चौराहे को पार नहीं करना चाहिए।

हींग

भूत-प्रेत से बचने का सबसे सरल उपाय है कि आप अपने पास हींग रखें। माना जाता है कि जो लोग अपने साथ हींग रखते हैं, उनके पास कभी भी भूत-प्रेत का साया नहीं आता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ