---विज्ञापन---

Religion angle-right

जादू-टोना से तुरंत मिलेगा छुटकारा! अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री का केवल एक उपाय

Kala Jadu Upay by Dhirendra Shastri: क्या आपके घर में भी हर समय क्लेश का वातावरण बना रहता है? क्या आपको अपने घर में ही डर लगता है? अगर हां, तो कहीं यह जादू-टोना का तो प्रभाव नहीं है। आइए जानते हैं जादू-टोना से छुटकारा पाने के उपाय के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Kala Jadu Upay by Dhirendra Shastri: अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो तो जरूर देखे होंगे। आए दिन वो अपने दिव्य दरबार के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। इसी के साथ वह दिव्य दरबार भी लगाते हैं। जहां वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। उन्होंने कथा के दौरान हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

आज हम आपको बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताए गए जादू-टोना के संकेत और उसके उपाय के बारे में बताएंगे। अगर आपको भी लगता है कि आपके घर पर किसी नकारात्मक शक्ति का प्रभाव है, तो आप यह उपाय अपना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

किसी ने जादू-टोना करवाया है, कैसे पता करें?

आइए सबसे पहले जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए जादू-टोना के संकेतों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---
  • घर में हर समय क्लेश रहता है या तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो हो सकता है कि आपके घर पर किसी ने जादू-टोना किया हो।
  • अगर अचानक से सभी घरवालों का रंग काला होने लगे, तो इसे भी जादू-टोना का संकेत माना जाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को हर समय कमजोरी और घबराहट की समस्या रहती है, लेकिन रिपोर्ट में कुछ भी गंभीर नही आता है, तो हो सकता है कि उस पर जादू-टोना हुआ है।

जादू-टोना से छुटकारा कैसे पाएं?

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जाटू-टोना से छुटकारा पाने के लिए आप शनिवार की रात में एक उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक पानी वाला नारियल लें। फिर उस नारियल को उस व्यक्ति के ऊपर सात बार घूमा लें, जिसके ऊपर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है। इसके बाद उस नारियल को रात में ही किसी खाली पड़ी जमीन में गाड़ दें और चुपचाप अपने घर आ जाएं।

अगर उस व्यक्ति पर हकीकत में किसी ने जादू-टोना किया होगा, तो कुछ ही दिनों में उसकी तबीयत में सुधार आने लगेगा। बता दें कि यह उपाय आप शनिवार के अलावा अमावस्या के दिन भी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 16, 2024 05:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola