Bhanu Saptami 2026 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए भानु सप्तमी के दिन का खास महत्व है, जिसका व्रत रविवार को पड़ने वाली फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 8 फरवरी 2026, वार रविवार को भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में सप्तमी तिथि पर ही सूर्य देव की पहली किरण धरती पर पड़ी थी. इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है.
मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है, उनका जीवन सुख, समृद्धि, धन-संपदा और ऐश्वर्य से भरा रहता है. साथ ही व्यक्ति को असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि, भानु सप्तमी पर कुछ उपायों को करके भी आप सूर्य देव को खुश कर सकते हैं. चलिए अब जानते हैं भानु सप्तमी के दिन के शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में.
भानु सप्तमी के दिन करना न भूलें ये उपाय
- भानु सप्तमी के शुभ दिन उगते हुए सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. लोटे में जल के साथ, चुटकी भर लाल चंदन, 5 अक्षत के दाने, 1 लाल पुष्प और एक चम्मच गुड़ डालें. जल अर्पित करते समय 11 बार ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से नजर दोष से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
- यदि आपका कोई काम लंबे वक्त से पूरा नहीं हो रहा है या आपकी सेहत हर समय खराब रहती है तो भानु सप्तमी के दिन शाम के समय घर के मंदिर में घी का एक दीपक जलाने के बाद गरीबों को सात प्रकार के अनाज का दान करें. इस उपाय से आपका काम जरूर पूरा होगा. साथ ही रोगों से मुक्ति मिलेगी.
- भानु सप्तमी के दिन प्रात: काल में सूर्य देव की पूजा करने के बाद गौ माता की पूजा जरूर करें. साथ ही गौ माता को 3 गुड़ के टुकड़े और 7 आटे से बनी रोटी जरूर खिलाएं. ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा. साथ ही शारीरिक और आर्थिक बाधाएं दूर होने लगेंगी.
भानु सप्तमी की पूजा के मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 07:05 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06:06 मिनट पर
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:21 से 06:13 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:13 से 12:57 मिनट तक
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:06 से 07:24 मिनट तक
- राहुकाल- दोपहर 04:43 से शाम 06:06 मिनट तक
- दुर्मुहूर्त- दोपहर 04:38 से शाम 05:22 मिनट तक
- भद्रा- सुबह 07:05 से दोपहर 03:54 मिनट तक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
4 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
6 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
1 day agoपितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines