Bhanu Saptami 2026: 7 या 8 जून, कब है भानु सप्तमी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व

Bhanu Saptami 2026: जून महीने में भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा. यह अधिकमास की भानु सप्तमी होगी. इसकी तारीख को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. भानु सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी और इस दिन के महत्व के बारे में जानते हैं.

Bhanu Saptami 2026

Photo Credit- News24GFX

Bhanu Saptami 2026: सूर्यदेव की पूजा के लिए भानु सप्तमी का पर्व बेहद खास होता है. रविवार के दिन सप्तमी तिथि होने पर भानु सप्तमी होती है. अब जून महीने में भानु सप्तमी का पर्व आ रहा है. जून में ज्येष्ठ अधिकमास के दौरान इस भानु सप्तमी के होने से यह अधिकमास की भानु सप्तमी होगी. इससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाएगा. आइये भानु सप्तमी की तारीख, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है भानु सप्तमी?

भानु सप्तमी का पर्व ज्येष्ठ अधिकमास की शुक्ल पक्ष सप्तमी को मनाया जाएगा. इस तिथि का आरंभ 7 जून 2026 दिन रविवार सूर्योदय से पहले तड़के 2 बजकर 40 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन अगले दिन 8 जून को सुबह तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर होगा. द्रिंक पंचांग के अनुसार, भानु सप्तमी का पर्व 7 जून 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा. भानु सप्तमी पर रवि योग और द्विपुष्कर योग का संयोग बन रहा है.

विज्ञापन

भानु सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा

भानु सप्तमी पर सूर्यदेव की उपासना करने के लिए सुबह उठकर स्नान करें. साफ वस्त्र पहनकर सूर्य को अर्घ्य दें. आप तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, लाल फूल और अक्षय यानी चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान ॐ सूर्याय नमः और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. घर के मंदिर में सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं. सूर्य चालीसा और सूर्य कवच का पाठ करें. पूजा करने के बाद सूर्यदेव की आरती करें. आप तिल, गुड़, गेहूं और लाल वस्त्र का जरूरतमंद लोगों को दान करें.

विज्ञापन

भानु सप्तमी आध्यात्मिक महत्व

भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है. सूर्य को ज्ञान, बुद्धि और चेतना का कारक माना जाता है. भानु सप्तमी का व्रत करने या इस दिन पूजा करने से आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है. यह दिन सूर्यदेव की अराधना के लिए बहुत ही खास होता है. आप भानु सप्तमी के दिन सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्यदेव की पूजा अवश्य करें. इससे जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ