Dwidwadash Yog: गुरु-केतु बनाएंगे द्विद्वादश योग, मेष समेत इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
Dwidwadash Yog: ग्रहों की स्थिति से कई शुभ संयोग बनते हैं. इसके प्रभाव से राशियों को लाभ होता है. अब 2 जून को गुरु ग्रह के गोचर करने से केतु और गुरु के बाद द्विद्वादश योग बनेगा.

Dwidwadash Yog: दो ग्रहों के दूसरे और बारहवें भाव में होने से इस द्विद्वादश योग का निर्माण होता है. देवगुरु बृहस्पति और छाया ग्रह केतु मिलकर द्विद्वादश योग बनाएंगे. इससे चार राशियों को लाभ होगा.
द्विद्वादश योग राशिफल
2 / 7गुरु और केतु का संयोग मेष, कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. इसके प्रभाव से आर्थिक लाभ मिलेगा. आइये इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
3 / 7मेष राशि वालों को इस योग के बनने से प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इस द्विद्वादश योग बनने से जीवन खुशियों से भर जाएगा. ये भी पढ़ें -
कर्क राशि
4 / 7कर्क राशि के लिए द्विद्वादश योग का बनना शुभ होगा. सुख-सपुविधाओं में वृद्धि होगी. नया घर और वाहन खरीद सकते हैं. आपको मानसिक शांति मिलेगी. नई नौकरी का मौका मिल सकता है.
धनु राशि
5 / 7धनु राशि के लोगों को निवेश करने से लाभ होगा. अचानक से धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आप करियर में तरक्की करेंगे. छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है.
कुंभ राशि
6 / 7कुंभ राशि के लोगों के लिए नया काम शुरू करना शुभ होगा. आपको आर्थिक लाभ होगा और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कार्यस्थल पर सीनियर का सहयोग मिलेगा और सैलरी बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें -
गुरु-केतु संयोग
7 / 7गुरु और केतु ग्रह के इस संयोग के निर्माण करने से मेष, कर्क, धनु और कुंभ राशियों को लाभ हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.