Bhanu Saptami 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भानु सप्तमी के दिन का खास महत्व है। इस शुभ दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा जाता है। चलिए जानते हैं दिसंबर माह में कब भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको सूर्य देव की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में भी पता चलेगा।
दिसंबर में भानु सप्तमी कब है?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 07 दिसंबर 2024 को देर रात 11:05 मिनट से मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 08 दिसंबर 2024 को सुबह 9:44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2024 में 8 दिसंबर को भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- जल्द छूटेगी शराब की आदत! अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये खास उपाय
8 दिसंबर 2024 के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रातः काल 7:00
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल 05:24 मिनट से लेकर सुबह 06:12 मिनट
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 मिनट से लेकर दोपहर 12:40 मिनट
- अमृत काल- सुबह में 09:04 से लेकर 10:37 मिनट
भानु सप्तमी की पूजा विधि
- व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें।
- उगते हुए सूर्य की पूजा करें।
- जल में रोली, गुड़, लाल फूल और गंगाजल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- व्रत का संकल्प लें।
- घी का दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती करें।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2025: बुध गोचर से इन 3 राशियों को खतरा, धन-संपत्ति और हौसले में आएगी कमी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
13 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines