जल्द छूटेगी शराब की आदत! अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये खास उपाय

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज का वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो शराब की बुरी आदत छुड़ाने के उपाय के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते हैं बाबा द्वारा बताए गए उस उपाय के बारे में।

Premanand Maharaj

बच्चों की ऐसे छुड़ाएं शराब की आदत...

विज्ञापन

संत श्री प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक और धर्म गुरु हैं, जो सत्संग के जरिए लोगों को सनातन धर्म से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बताते हैं। सत्संग के अलावा प्रेमानंद महाराज राधाकेली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्ता भी करते हैं। जहां पर भक्तों की परेशानियां सुनते हैं और उन्हें उनका उपाय बताते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एकांतिक वार्ता के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शराब की आदत छुड़ाने के एक उपाय के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते हैं बाबा द्वारा बताए गए उस उपाय के बारे में।

विज्ञापन

कैसे छुड़ाएं शराब की आदत?

एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि, ‘बच्चे शराब पीते हैं, तो उनकी ये आदत कैसे छुड़ाएं?’ इस सवाल का जवाब देते हुए बाबा ने कहा, ‘बहुत कठिन समय आ गया है। अगर आप बच्चों को शराब पीने से मना करते हैं, तो वो आपका विरोध कर सकते हैं। आपका अपमान करने के साथ हिंसा भी कर सकते हैं। इस परिस्थिति से बचने के लिए भगवान से प्रार्थना करें कि वो आपके बच्चे की बुद्धि को शुद्ध करें।’

इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘बच्चों से पूजा-पाठ और राधा रानी के नाम का जाप करने का आग्रह करें। इससे उनका मन और दिमाग शुद्ध होगा। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। एक बार जब वो भगवान की शरण में आ जाएंगे, तो शराब पीने की आदत उनकी खुद-ब-खुद छूट जाएगी।’

विज्ञापन

नाम जाप में है अपार शक्ति!

प्रेमानंद जी महाराज का मानना है कि श्री जी यानी राधा रानी के नाम जाप में अपार शक्ति है। जो व्यक्ति रोजाना भगवान कृष्ण की परम सखी राधा जी के नाम का उच्चारण करता है, उसे ठाकुर जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर ठाकुर जी मेहरबान होते हैं, उन्हें कभी कोई बुरी आदत नहीं लगती है। सदा उनके जीवन में खुशियों का वास रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ