Bhai Dooj 2025: क्या है भाई दूज का धार्मिक महत्व? क्यों बहनें लगाती हैं भैया के माथे पर तिलक, जानें रहस्य

Bhai Dooj 2025: आज 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित होता है. भाई दूज पर बहन भाई के माथे पर तिलक कर लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है. चलिए आपको भाई दूज के महत्व के बारे में बताते हैं.

Bhai Dooj 2025

Bhai Dooj 2025 History and Significance: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. भाई दूज के अवसर पर बहन भैया को तिलक कर उसकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती है. भाई दूज का पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है. भाई दूज के साथ ही पांच दिवसीय दिवाली पर्व का समापन होता है. यह पर्व सदियों से मनाया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भाई दूज पर भाई को तिलक करने का क्या रहस्य है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

भाई दूज पर भैया को लिकर करने का रहस्य

पौराणिक कथाओं में भाई दूज के रहस्य के बारे में जिक्र मिलता है. एक बार यमराज की बहन यमुना बड़े दिनों बाद भाई से मिली थी. यमुना जी ने यमराज को आसन पर बैठाकर उनका तिलक किया और आरती उतारी. इसके बाद हाथों से भोजन कराया और खूब आदर-सत्कार किया. यमराज ने यमुना से वरदान मांगने के लिए कहा.

विज्ञापन

यमुना जी ने वरदान मांगा कि, जो भी बहन आज के दिन भाई को तिलक कर उसे भोजन कराएगी उसे आप प्रताड़ित नहीं करेंगे. यमराज ने बहन यमुना को यह वरदान दे दिया. तभी से बहन भाई दूज के दिन भैया को तिलक कर भोजन कराती हैं. इससे अकाल मृत्यु का संकट दूर होता है. भाई दूज पर भैया का तिलक करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है.

विज्ञापन

भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj Subha Muhurat)

आज भाई दूज पर तिलक के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक रहेगा. श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 01:58 से 02:43 तक, गोधूली मुहूर्त शाम 05:43 से 06:09 तक रहेगा. बता दें कि, इन सभी में से भाई को टीका लगाने का सर्वोत्तम समय श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से दोपहर को 03 बजकर 28 मिनट तक है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ