---विज्ञापन---

Religion angle-right

Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर्व आज, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, जानें पौराणिक कथा और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2024: भाई दूज का पर्व आज 3 नवंबर, 2024 को मनाया जाएगा। आज के दिन भाई और बहन को भूलकर भी कुछ गलतियां करने बचनी चाहिए, वरना यमराज रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं, इस पर्व की पौराणिक कथा और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

---विज्ञापन---

Bhai Dooj 2024: हिन्दू धर्म में भाई दूज एक ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व दीपावली के 2 दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। यह पावन पर्व आज रविवार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस शुभ मौके पर आइए जानते हैं, भाई दूज पर्व की पौराणिक कथा क्या है, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक  है और आज के इन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

भाई दूज की पौराणिक कथा

भाई दूज मनाए जाने के पीछे यमी और यम यानी यमुना और यमराज की कहानी की पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका स्वागत पूरे सम्मान के साथ किया था। यमुना ने उनका स्वागत तिलक लगाकर और आरती उतारकर किया था। इसके बादन उन्हें भोजन कराया था। इससे यमराज बेहद प्रसन्न हुए थे। इसीलिए यमराज ने यमुना को यह वरदान दिया कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके उनका (यम) पूजन करेगा, उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति बिजनेस में होते हैं बेहद सफल, कमाते हैं अपार धन!

तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 

भाई दूज का पावन त्योहार भाई-बहन के प्यार और बंधन को मजबूत बनाने का एक शुभ दिन और अवसर देता है। जहां तक इस मौके पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की है, तो 3 नवंबर 2024 को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 22 मिनट तक है। इस अवधि के दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

न करें ये 5 गलतियां

1. आज के दिन बहनों को भाई को तिलक लगाने से पहले अन्न-जल का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि,उपवास करना चाहिए। तिलक करने के बाद भाई और बहन, दोनों ही भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

2. आज के दिन इस पर्व के मौके पर भाई को बहन से किसी प्रकार का झूठ बोलने से बचना चाहिए। साथ ही, भाई और बहन को आपस में किसी तरह का झगड़ा नहीं करना चाहिए।

---विज्ञापन---

3. भाई दूज पर भाई के तिलक के लिए उत्तर या उत्तर-पश्चिम में दिशा होनी चाहिए और बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

4. यह एक पावन त्योहार है, इसलिए किसी भी प्रकार के मांसाहार, नशीले पदार्थ आदि के सेवन से बचना चाहिए।

---विज्ञापन---

5. बहन और भाई दोनों को ही काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। क्योंकि काला रंग नकारात्मक और अशुभ होता है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 03, 2024 07:28 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola