हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Temple Facts: इस देश का गणेश मंदिर है अनोखा, अजीब है मान्यता, लोग गणपति बप्पा को अर्पित करते हैं 'बबल टी'

Ganesh Temple Facts: भारत में भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, मालपुए, खीर-पूरी, मिठाई और फल का भोग लगाते हैं, लेकिन दक्षिण पूर्व एशिया के देश थाईलैंड के एक मंदिर में भक्त बप्पा को ‘बबल टी’अर्पित करते हैं. बैंकॉक की कंटेंट क्रिएटर पिया पिंग ने जब एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, तब से यह काफी चर्चा में है.

विज्ञापन
बैंकॉक के एक मंदिर में भक्त बप्पा को 'बबल टी'अर्पित करते हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Ganesh Temple Facts: भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, लापसी, गुलगुले, मालपुए, खीर-पूरी यहां तक सात्विक चावल-दाल-सब्जी और भांति-भांति के फलों के भोग लगाने की बात सुनी और देखी जाती है. लेकिन ‘बबल टी’, जी हां बुलबुले वाली ठंडी चाय, अर्पित करने की परंपरा अजीब है. हालांकि यह भारत में नहीं होता है. यह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक गणेश मंदिर की परंपरा है. यह चर्चा में तब आई, जब बैंकॉक की एक फूड ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पिया पिंग ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. थाईलैंड में बबल टी को ‘बोबा टी’ कहते हैं.

फ्रा फिकानेट – थाईलैंड के गणेश जी

इंस्टाग्राम पर अपलोड अपने एक वीडियो में व्लॉगर पिया पिंग कहती हैं कि थाईलैंड में भगवान गणेश का स्थानीय नाम ‘फ्रा फिकानेट’ है. इन्हें सौभाग्य और सफलता देने वाला और बाधाओं को दूर करने वाला देवता माना जाता हैं. इनके कई मंदिर पूरे थाईलैंड में हैं. अभी गणेश चतुर्थी उत्सव जारी है. इसे थाईलैंड में भी मनाया जा रहा हैं. इसी दौरान पिया पिंग एक गणेश मंदिर में गई और उन्होंने खुद गणेश जी को बबल टी अर्पित किया.

यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

बैंकॉक में कहां है यह गणेश मंदिर?

पिया पिंग बताती हैं कि यह अनोखा गणेश मंदिर बैंकॉक के प्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन ‘यूनियन मॉल’ के बाहर बना है. इसी मंदिर में गणेश जी के बेहद सुंदर मूर्ति स्थापित है, जहां लोग भारत की मोदक और लड्डू का भोग नहीं, बल्कि बोबा मिल्क टी यानी बबल टी अर्पित करते हैं.

अजीब है यह मान्यता

बैंकॉक के स्थानीय लोगों के बीच यह मान्यता है कि भगवान को वह चीजें अर्पित करनी चाहिए, जो उन्हें खुद पसंद हों और जो उनके लिए मायने रखती हो. चूंकि थाईलैंड में बबल टी यहां के लोगों और युवाओं के बेहद लोकप्रिय है, तो वे गणपति बप्पा को भी इसी का भोग लगाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Money Lost Dream Meaning: सपने में पैसे खो जाना है किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

दिलचस्प है ‘डबल बबल टी’ का भोग!

बबल टी अर्पित करने की मान्यता के पीछे एक और दिलचस्प मान्यता है. कहते हैं, जब भक्त पहली बार बप्पा के सामने मन्नत मांगते हैं, तो अक्सर 2 तीन कप बबल टी चढ़ाते हैं. लेकिन जब मनोकामना पूरी हो जाती है, तो गणेश जी के प्रति आभार जताने के लिए 4 या 6 या इससे अधिक कप बबल टी अर्पित करते हैं. डबल बबल टी का भोग की मान्यता के कारण कई बार एक ही भक्त 50 से लेकर 200 कप तक बबल टी चढ़ा देते हैं.

विज्ञापन

बबल टी का ‘गाइड बोर्ड’

थाईलैंड की अनोखी परंपरा की एक खास बात यह है कि इसे आसान बनाने के लिए मंदिर के पास एक गाइड बोर्ड लगा है. इस बोर्ड पर यह लिखा है कि यूनियन मॉल के किस-किस फ्लोर पर कौन-कौन से बबल टी ब्रांडस मौजूद हैं. भक्त मॉल से अपनी पसंद के बबल टी ब्रांड लेकर बप्पा को चढ़ा देते हैं.

यह भी पढ़ें: Salt Intake during Vrat: व्रत और उपवास में नमक से क्यों रखी जाती है दूरी? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola